देश में 24 घंटे में कोरोना के 18,732 मरीज मिले, 279 लोगों की गई जान, कुल संक्रमितों की संख्या 1,01,87,850 हुई

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने कहा है कि अब तक 16,81,02,657 नमूनों का कोविड परीक्षण किया गया है। इनमें से 9,43,368 नमूनों का परीक्षण शनिवार को किया गया। देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 19.16 लाख मामले और 49,189 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18,732 नए मामले सामने आए हैं और 279 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि इसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,01,87,850 और मौतों की संख्या 1,47,622 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इसी अवधि में 21,430 रोगी ठीक हुए, जिसके साथ ही अब तक 97,61,538 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। देश में रिकवरी दर 95.82 प्रतिशत है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 2,78,690 है। देश में मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने कहा है कि अब तक कुल 16,81,02,657 नमूनों का कोविड परीक्षण किया गया है। इनमें से 9,43,368 नमूनों का परीक्षण शनिवार को किया गया। देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 19.16 लाख मामले और 49,189 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

रोजाना दर्ज हो रहे नए मामलों में से 70 फीसदी मामले केवल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली के हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia