देश में एक बार फिर कोरोना वायरस बरपाने लगा है कहर! 24 घंटे में 17,921 नए, 133 लोगों की गई जान

देश में पिछले 24 घंटे में 133 लोगों की जान भी चली गई है। कुल मौतों की संख्या 1,58,063 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,84,598 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,20,046 हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 17,921 नए मामले आने सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,62,707 हो गई। पिछले 24 घंटे में 133 लोगों की जान भी चली गई है। कुल मौतों की संख्या 1,58,063 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,84,598 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,20,046 हो गई।

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 2311 घटने से इनकी संख्या घटकर 96,548 हो गयी है। राज्य में 12,182 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 20,89,294 लाख पहुंच गयी है जबकि 56 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,556 हो गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 10 Mar 2021, 10:32 AM