UP में बुखार का कहर! पत्थर की बेंचों पर हो रहा मरीजों का इलाज, प्रियंका का योगी से सवाल- ये है आपकी इलाज की नंबर 1 सुविधा?

उत्तर प्रदेश में बुखार से बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अस्पतालों का हाल देखिए। ये है आपकी इलाज की "नंबर 1" सुविधा?

फाइल फोटोः @INCIndia
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश में बुखार से बच्चों समेत 100 लोगों की मौत को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा व अन्य कई जगहों पर बुखार से बच्चों समेत 100 लोगों की मौत हो जाने की खबर बहुत ही चिंताजनक है।

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि योगी सरकार ने अभी भी स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। अस्पतालों का हाल देखिए। ये है आपकी इलाज की "नंबर 1" सुविधा? प्रियंका गांधी ने इस ट्वीट के साथ एक खबर को भी शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे मरीजों का इलाज पत्थरों की बेंचों पर किया जा रहा है। इसी को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किए हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia