उत्तर प्रदेश: एक शख्स ने 10 साल के बेटे को दी सजा, हाथ-पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर बैठने को किया मजबूर

वीडियो में बच्चे के हाथ और पैर सफेद प्लास्टिक के तार से बंधे हुए हैं। एक महिला इस पर एतराज जताती सुनी जा सकती है। ट्रेन को आते देख लोग लड़के को रेलवे ट्रैक से उठाते हैं। आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने सजा के तौर पर अपने 10 साल के बेटे को रेलवे ट्रैक पर बैठने के लिए मजबूर किया। घटना के वायरल वीडियो में लड़का नग्न दिखाई दे रहा है।

वीडियो में बच्चे के हाथ और पैर सफेद प्लास्टिक के तार से बंधे हुए हैं। एक महिला इस पर एतराज जताती सुनी जा सकती है। ट्रेन को आते देख लोग लड़के को रेलवे ट्रैक से उठाते हैं। आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, शख्स को सजा का सामना करना पड़ेगा। हम उसकी पहचान की कोशिश कर रहे हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia