योगी राज में गौकशी के शक में बड़ा बवाल, फतेहपुर में मदरसे को किया आग के हवाले, पथराव के बाद पुलिस बल तैनात

यूपी के फतेहपुर में एक मदरसे के करीब गौकशी के शक में लोगों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने मदरसे में तोड़फोड़ की और भवन को आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से भीड़ को खदेड़ दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर बेहटा गांव में गौकशी के शक में बड़ा बवाल हुआ है। खबरों के मुताबिक, गांव के पास तालाब में मांस मिलने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने मदरसे में तोड़फोड़ की और भवन को आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

योगी राज में गौकशी के शक में बड़ा बवाल, फतेहपुर में मदरसे को किया आग के हवाले, पथराव के बाद पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएम और एसपी पहुंच गए हैं और गांव में कैंप लगाया है। हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस अराजक तत्वों को चिन्हित करने में जुटी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई।

योगी राज में गौकशी के शक में बड़ा बवाल, फतेहपुर में मदरसे को किया आग के हवाले, पथराव के बाद पुलिस बल तैनात

खबरों के मुताबिक, सोमवार को गांव में स्थित मदरसे के पीछे तालाब के पास मांस बरामद हुआ था। इससे लोग आक्रोशित हो उठे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अवशेष को गड्ढे में दबवा दिया था। लेकिन मंगलवार को एक बार फिर उसी जगह अवशेष बरामद हुए। इस घटना की खबर लगते हुए ग्रामीण भड़क उठे और लाठी-डंडा लेकर मदरसे में पहुंच गए और तोड़फोड़ के बाद आग के हवाले कर दिया। खबरों के मुताबिक, भीड़ ने गांव के मदरसे पर पथराव भी किया।

योगी राज में गौकशी के शक में बड़ा बवाल, फतेहपुर में मदरसे को किया आग के हवाले, पथराव के बाद पुलिस बल तैनात

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मौके से खदेड़ दिया। गांव में पुलिस ने मार्च शुरू किया है, लेकिन गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia