दिल्ली: ताबड़तोड़ गोलियों से गूंजा रोहिणी कोर्ट परिसर, दो लोगों के बीच हुआ था झगड़ा, जांच में जुटी पुलिस
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास मौजूद लोगों और मामले के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

राजधानी दिल्ली में रोहिणी कोर्ट के बाहर शुक्रवार सुबह हाथापाई के दौरान एक सुरक्षा गार्ड ने गोली चला दी। वकील के अनुसार, "ये घटना सुबह करीब 10.00 बजे हुई। रोहिणी कोर्ट के गेट के बाहर एक वकील और एक सुरक्षा गार्ड के बीच बहस हुई।
दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि 2-3 और वकील वहां आ गए। सभी के बीच हो रही बातचीत ने जल्द ही एक हिंसक मोड़ ले लिया और तभी गार्ड ने गोली चला दी।" इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास मौजूद लोगों और मामले के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मुख्य रूप से घटना को लेकर यह पता लगाने में जुटी हुई है कि यह गोलीबारी जानबूझकर योजना के तहत चलाई गई है अथवा नहीं। पुलिस द्वारा गोली चलाने वाले आरोपियों की भी तलाश जारी है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
