स्वतंत्रता दिवस: सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेता हुए शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फरहाया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों की सलामी भी ली। राष्ट्रीय ध्वज आरोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल और पार्टी के अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

फोटो: INCIndia
फोटो: INCIndia
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी मौजूद थे।

सोनिया गांधी ने इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों की सलामी भी ली। राष्ट्रीय ध्वज आरोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल और पार्टी के अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


इससे पहले राहुल गांधी ने एक संदेश में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में शायर इकबाल की इन पंक्तियों का उल्लेख किया - "सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, हम बुलबुलें हैं इस की ये गुलसि्ताँ हमारा।। कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़मां हमारा।।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia