स्वतंत्रता दिवस: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का देशवासियों को संदेश, सरकार की नियति पर उठाए सवाल

सोनिया गांधी ने कहा कि हमने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियाँ हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है, जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

फोटो: Getty Images
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा, "प्रिय देशवासियों, स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ-साथ भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है।

साथियों, हमने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियाँ हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है, जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता है। राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी तथा गांधी-नेहरू-पटेल-आज़ाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

मैं पुनः सभी देशवासियों को भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देती हूं और भारत के उज्जवल प्रजातांत्रिक भविष्य की कामना करती हूं। जय हिंद !


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, "भारत के लिए, हमारी बहुत प्यारी मातृभूमि, प्राचीन, शाश्वत और हमेशा- नई, हम अपनी श्रद्धेय श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और हम उनकी सेवा के लिए खुद को नए सिरे से बांधते हैं." स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia