भारत ने कनाडा के वरिष्ठ राजनयिक को किया निष्कासित, अगले 5 दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश

भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को आज तलब किया और भारत में स्थित एक वरिष्ठ कनाडा के राजनयिक को निष्कासित करने के भारत सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार के हाथ होने के आरोप को लेकर दोनों देश आमने सामने है। कनाडा के भारतीय राजनयिक को निष्कासित करने के बाद अब भारत ने कनाडा के वरिष्ठ राजनयिक को निकाल दिया है। जिससे कनाडा और भारत के बीच तलखी बढ़ती दिख रही है।

दरअसल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्त अरिंदम बागची ने बयान जारी कर कहा है कि भारत ने कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। कनाडा के उच्चायुक्त को आज समन करके भारत सरकार के इस फ़ैसले की जानकारी दे दी गई है। संबंधित राजनयिक को अगले पांच दिनों के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है।

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को समन किया था। थोड़ी देर पहले कनाडा के उच्चायुक्त कैमरुन मैके नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय के हेडक्वाटर पर पहुंचे।

दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के इस आरोप को पूरी तरह खारिज किया है, और इसे बेतुका बताया है। आपको बता दें, इसी साल 18 जून को निज्जर की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia