कोरोना महामारी में भारत बुरी तरह से फंसा, बना एशिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश, स्पेन-ब्रिटेन को भी पछाड़ा

स्पेन और ब्रिटेन में हर दिन 500-1000 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जबकि भारत औसतन 10 हजार मामले हर दिन सामने आ रहे है। स्पेन में कोरोना के कुल 289,787 और और ब्रिटेन में 291,409 कोरोना केस सामने आए हैं। जबकि भारत में कुल 2,97,535 मामले हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कोरोना वायरस से दुनिया के कई देशों के हालात खराब है। कई देशों में कोरोना महामारी ने विकराल रूप ले लिया है। भारत भी इस महामारी की चपेट में बुरी तरह फंस चुका है। एशिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में ही हैं। वहीं दुनिया में भारत चौथे स्थान पर आ गया है। ये भारत के लिए बेहद चिंता की बात है।

देश में हर दिन कोरोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पहली बार कोरोना के 10,956 नए ममले सामने आए हैं, जोकि एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं। इसी 24 घंटे के भीतर 396 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,97,535 हो गई है। इनमें 1,41,842 सक्रिय केस हैं और 1,47,195 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक कोरोना से 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है।


स्पेन और ब्रिटेन में हर दिन 500-1000 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जबकि भारत औसतन 10 हजार मामले हर दिन सामने आ रहे है। स्पेन में कोरोना के कुल 289,787 और और ब्रिटेन में 291,409 कोरोना केस सामने आए हैं। जबकि भारत में कुल 2,97,535 मामले हैं। हालांकि इन दोनों देशों की तुलना में भारत में मौत की संख्या एक चौथाई से भी कम है। भारत में साढ़ें 8 हजार करीब मौतें हुईं। जबकि स्पेन में 27,136 और ब्रिटेन में 41,279 मौतें हो चुकी हैं।

गौतरलब है कि दुनिया में कोरोना केस बढ़ने की रफ्तार सबसे ज्यादा ब्राजील और उसके बाद अमेरिका में है। ब्राजील में हर दिन औसतन 30 हजार नए मामले आ रहे हैं। वहीं अमेरिका में औसतन 25 हजार नए केस आ रहे हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर भारत में सबसे ज्यादा केस हर दिन दर्ज किए जा रहे हैं। अगर एक्टिव केस की बात करे तो भारत का दुनिया में चौथा स्थान है, जहां सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। अमेरिका, ब्राजील और रूस में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। चौथे नंबर पर भारत है। इसके बाद पेरू, पाकिस्तान, बांग्लादेश, फ्रांस में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

इसे भी पढ़ें: देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड कोरोना के 10956 नए केस, 396 की मौत, कुल संक्रमित 3 लाख के करीब, अब तक 8,498 मौतें

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 12 Jun 2020, 12:02 PM
/* */