जनता कर्फ्यू का देश भर में व्यापक असर, सड़कें सूनी, बाजार बंद, लोगों ने खुद को घरों में किया कैद, देखें तस्वीरें

जनता कर्फ्यू के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में सड़कें सूनी हैं। रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आमतौर पर भीड़-भाड़ वाला आनंद विहार रेलवे स्टेशन जनता कर्फ्यू के दौरान खाली नजर आ रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के खिलाफ आज देश भर में जनता कर्फ्यू जारी है। जनता कर्फ्यू आज सुबह 7 बजे शुरू है, जोकि रात 9 बजे तक जारी रहेगा। पूरे देश में जनता कर्फ्यू का असर देखा जा रहा है। सड़कें, गलियां सूनी पड़ी हैं। छोटे बाजारों से लेकर मॉल तक बंद हैं। रेलवे ने यात्री सेवा को ठप कर दिया है। दिल्ली मेट्रो सेवा बंद है। अलग-अलग राज्यों में भी यात्री सेवाओं से जुड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से जनता कर्फ्यू के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं।

जनता कर्फ्यू का देश भर में व्यापक असर, सड़कें सूनी, बाजार बंद, लोगों ने खुद को घरों में किया कैद, देखें तस्वीरें

जनता कर्फ्यू के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में सड़कें सूनी हैं। रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आमतौर पर भीड़-भाड़ वाला आनंद विहार रेलवे स्टेशन जनता कर्फ्यू के दौरान खाली नजर आ रहा है।

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन की तस्वीर
दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन की तस्वीर

दिल्ली में जनता कर्फ्यू के दौरान वाहन चालकों को पुलिस फूल बांटती नजर आई। पुलिस ने लोगों को फूल देकर, उनसे घरों में रहने की अपील की। पुलिस ने लोगों से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की।

जनता कर्फ्यू का देश भर में व्यापक असर, सड़कें सूनी, बाजार बंद, लोगों ने खुद को घरों में किया कैद, देखें तस्वीरें
दिल्ली में लोगों को फूल बांटती पुलिस

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कें खाली हैं। दुकानों पर ताले लटक रहे हैं और जो बसे सड़कों पर चल रही हैं वह खाली जा रही हैं।

जनता कर्फ्यू का देश भर में व्यापक असर, सड़कें सूनी, बाजार बंद, लोगों ने खुद को घरों में किया कैद, देखें तस्वीरें
कोलकाता की तस्वीर

आमतौर पर भीड़-भाड़ वाले महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर काफी कम भीड़ नजर आई। यहां तैनात हेड कांस्टेबल विजय प्रताप ने बताया कि हम यहां आने वाले लोगों की आईडी देखेंगे अगर वो मेडिकल वाले हैं, डॉक्टर हैं तो हम उनको जाने देंगे नहीं तो बाहर भेज देंगे।

जनता कर्फ्यू का देश भर में व्यापक असर, सड़कें सूनी, बाजार बंद, लोगों ने खुद को घरों में किया कैद, देखें तस्वीरें
महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन की तस्वीर

पंजाब के लुधियाना में जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कें खाली दिखीं। प्रधानमंत्री ने 19 मार्च को दिए अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में देशवासियों से जनता कर्फ्यू में अपना सहयोग देने की अपील की थी। जनता कर्फ्यू का असर देखा जा रहा है।

जनता कर्फ्यू का देश भर में व्यापक असर, सड़कें सूनी, बाजार बंद, लोगों ने खुद को घरों में किया कैद, देखें तस्वीरें
लुधियाना की तस्वीर

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी सड़कें सूनी हैं। लोग जनता कर्फ्यू के दौरान घरों में है। लोग सड़कों पर कम निकल रहे हैं।

जनता कर्फ्यू का देश भर में व्यापक असर, सड़कें सूनी, बाजार बंद, लोगों ने खुद को घरों में किया कैद, देखें तस्वीरें
वाराणसी की तस्वीर

जनता कर्फ्यू के दौरान मेरठ की सड़कें खाली नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है।

जनता कर्फ्यू का देश भर में व्यापक असर, सड़कें सूनी, बाजार बंद, लोगों ने खुद को घरों में किया कैद, देखें तस्वीरें
मेरठ की तस्वीर

पीएम मोदी ने कहा था कि सभी लोगों को 22 मार्च रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए। आज भी उन्होंने लोगों से अपील की है कि जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर न निकलें। एनसीआर में भी जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखा गया। नीचे जनता कर्फ्यू की तस्वीरें आप देख सकते हैं।

Photo: Pramod Pushkarna
Photo: Pramod Pushkarna

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 22 Mar 2020, 10:01 AM