अगले 24 घंटे में और बढ़ सकता है शीतलहर का कहर, जानें अगले एक हफ्ते तक देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

फोटो: 
फोटो:
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही, मौसम विभाग ने 25 दिसंबर के बाद और ठंड बढ़ने के संकेत दिए है। आपको बता दें कि उत्तर भारत में सर्दी समय से पहले आ गई और कई सालों बाद इतने दिनों तक लगातार चल रही है। शीतलहर का यह प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन के समय भी शीतलहर का प्रकोप है, जिसकी वजह से लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। पिछले 10 साल में पूरे दिसंबर में सबसे अधिक 8 दिनों तक शीतलहर का प्रकोप रहा है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं होगा। साथ ही अगले तीन दिनों तक घना कोहरा भी लोगों की परेशानियां बढ़ाएगा।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लोगों को इस सप्ताह ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटों के दौरान लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मैदानी भागों में पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह के समय धुंध और मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तेज हो जाएंगी। इससे दिल्ली प्रदूषण में कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बिहार, असम, पश्चिम बंगाल समेत उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 24 से 27 के बीच तापमानों में गिरावट होगी। सुबह ठंडी रहेगी।


अधिकतम तापमान महज 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 26 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप इसी तरह रहेगा।अधिकतम तापमान महज 14 से 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बकि न्यूनतम तापमान में मंगलवार से गिरावट आएगी और बुधवार को यह 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा। 26 दिसंबर के बाद भी तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia