देश में कोरोना की डरावनी रफ्तार जारी, 24 घंटे में करीब 1 लाख 60 हजार नए केस मिले, 327 लोगों ने तोड़ा दम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,59,632 नए केस सामने आए हैं और 327 मरीजों की मौत हो गई है। इसी दौरान 40,863 मरीज रिकवर हुए।

i
देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में बेहद तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,59,632 नए केस सामने आए हैं और 327 मरीजों की मौत हो गई है। इसी दौरान 40,863 मरीज रिकवर हुए।
वहीं, देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 3,623 ओमिक्रोन के मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 1,409 लोग डिस्चार्ज हुए।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 09 Jan 2022, 9:19 AM
