अमेरिका के नौसैनिक शिपयार्ड में गोलीबारी, बाल-बाल बचे इंडियन एयरफोर्स चीफ

अमेरिका की नौसेना और वायुसेना के संयुक्त बेस पर्ल हार्बर हिकम में गुरुवार सुबह अचानक शुरू हुई गोलीबारी के दौरान भारतीय वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया बाल-बाल बच गए। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय भारतीय वायुसेना प्रमुख अपनी टीम के साथ इस बेस पर ही मौजूद थे।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो
user

नवजीवन डेस्क

अमेरिका के पर्ल हार्बर शिपयार्ड में गुरुवार सुबह अचानक गोलीबारी हुई। इस घटना में भारतीय वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया बाल-बाल बचे हैं। वायुसेना प्रमुख अपनी टीम के साथ उस समय शिपयार्ड में ही थे जब गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि शिपयार्ड पर तैनात एक जवान ने अचानक ही गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी करने वाले गनमैन ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा है कि इंडियन एयरफोर्स चीफ सुरक्षित हैं।


पर्ल हार्बर बेस ओहू समुद्र तट के दक्षिणी में है, जबां अमेरिकी की वायुसेना और नौसेना दोनों के बेस हैं। पर्ल हार्बर हवाई द्वीप में हॉनलूलू से दस किमी उत्तर-पश्चिम में अमेरिका का प्रसिद्ध बंदरगाह और नौसैनिक अड्डा है। इस बंदरगाह के 20 वर्ग किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों जहाजों रुकते हैं।

क्यों प्रसिद्ध है पर्ल हार्बर

जापानी नौसेना ने आठ दिसंबर 1949 को अमेरिका के नौसैनिक बेस पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था। इसके चलते अमेरिका भी दूसरे विश्व युद्ध में शामिल हो गया था। यह गोलीबारी पर्ल हार्बर में अमेरिका के नेवल बेस पर जापानी हमले की 78वीं वर्षगांठ से तीन दिन पहले हुआ था, जिसे राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने एक बदनामी की तारीख कहा था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia