इंदिरा गांधी की जयंती: सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल जाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की, राहुल बोले- आपसे मिलता है साहस

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंदिरा को दिल्‍ली में शक्ति स्थल जाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए लिखा, देश के सबसे होनहार प्रधानमंत्रियों में इंदिरा गांधी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंदिरा को दिल्‍ली में शक्ति स्थल जाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए लिखा, देश के सबसे होनहार प्रधानमंत्रियों में इंदिरा गांधी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी सबसे बड़ी शक्ति थी जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख बांटना। दादी, आपका साहस हमेशा प्रेरित करता है। आपको आज भी अपने साथ पाता हूं. भावपूर्ण श्रद्धांजलि।


वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैंने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। 1966 से 1977 और फिर 1980 से 1984 में अपने निधन तक वह प्रधानमंत्री रहीं। वह अपने पिता जवाहर लाल नेहरू के बाद सबसे ज्यादा वक्त तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में दूसरे पायदान पर रहीं।

इंदिरा गांधी ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी और उनके व्यक्तित्व की मिसालें दी जाती हैं। इंदिरा गांधी भी एक ऐसा ही नाम है, जिन्हें उनके निर्भीक फैसलों और दृढ़निश्चय के चलते लौह महिला कहा जाता है। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 1971 की जंग में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था। पूर्वी पाकिस्तान को पाकिस्तान के दमन और अत्याचार से मुक्त कराने का श्रेय इंदिरा को ही जाता है। 1971 की जंग में पाकिस्तान के करीब एक लाख सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। उसी युद्ध के बाद बांग्लादेश का जन्म हुआ।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia