इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि: राहुल गांधी बोले- जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को याद किया। राहुल गांधी ने ट्विटर लिखा कि दादी, आपका प्यार और संस्कार दोनों दिल में ले कर चल रहा हूं। जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि पर देश आज उन्हें याद कर रहा है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को याद किया। उन्होंने ट्वीटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। राहुल गांधी ने लिखा है कि दादी, आपका प्यार और संस्कार दोनों दिल में ले कर चल रहा हूं। जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा।


वहीं राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि: राहुल गांधी बोले- जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि: राहुल गांधी बोले- जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि: राहुल गांधी बोले- जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि: राहुल गांधी बोले- जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि: राहुल गांधी बोले- जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि: राहुल गांधी बोले- जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि: राहुल गांधी बोले- जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा

इंदिरा गांधी का जीवन

19 नवंबर 1917 को इंदिरा गांधी का जन्म जवाहर लाल नेहरू के घर पर हुआ था। इंदिरा गांधी में भी गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। महज 11 वर्ष की आयु में इंदिरा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ बच्चों की वानर सेना बनाई थी। 1938 में वह औपचारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुईं। जब जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने तो इंदिरा गांधी ने उनके साथ काम करना शुरू किया। शास्त्री जी के निधन के बाद 1966 में इंदिरा गांधी को देश के शक्तिशाली पद यानी प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia