अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति, PM ने दी बधाई, राहुल बोले- आप इतिहास बनाने में सक्षम, कोई आपको रोकने ना पाए

आज देश में महिला दिवस मनाया जा रहा है। वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महिला दिवस को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि महिलाएं अपने दम पर इतिहास और भविष्य को बना सकती हैं। किसी को आपको रोकने ना दें।

फोटो: Getty Images
i
user

विनय कुमार

google_preferred_badge

आज देश में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं को सलाम किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह नारी शक्ति को सलाम करते हैं। महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है और बुलंदियों को छुआ है, उसपर भारत गर्व करता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महिला दिवस को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि महिलाएं अपने दम पर इतिहास और भविष्य को बना सकती हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 08 Mar 2021, 10:09 AM