ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद करने का ऐलान किया, लेबनान में इजराइली हमलों के चलते लिया फैसला

इस बीच ईरान के सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को कहा कि देश की वार्ताकार टीम युद्ध संबंधी अंतरिम समझौते पर अमेरिका के साथ बातचीत करने स्विट्जरलैंड जा रही है। संबंधित यात्रा शुक्रवार को होने वाली थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था।

ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद करने का ऐलान किया, लेबनान में इजराइली हमलों के चलते लिया फैसला
i

ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया गया है। इसने कहा कि यह कदम लेबनान में इजरायल के हमले जारी रहने और अमेरिका की ‘बदनीयती’ और युद्ध खत्म करने संबंधी वादों के स्पष्ट उल्लंघन की वजह से उठाया गया है। ईरान के सरकारी टेलीविज़न पर दिए गए बयान में यह चेतावनी भी दी गई कि अगर आक्रामकता जारी रहती है, तो आगे के कदम उठाने की योजना बना ली गई है।

इस हफ़्ते की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद दुनिया ने राहत की सांस ली थी, जब महीनों से फंसे जहाजों ने जलडमरूमध्य से गुजरना शुरू कर दिया था। लेकिन युद्धविराम समझौते की खबरें आने के कुछ ही घंटों बाद, शनिवार को दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।


इस बीच ईरान के सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को कहा कि देश की वार्ताकार टीम युद्ध संबंधी अंतरिम समझौते पर अमेरिका के साथ बातचीत करने स्विट्जरलैंड जा रही है। प्रसारक ने अपनी खबर में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का हवाला दिया। संबंधित यात्रा शुक्रवार को होने वाली थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था।

हालांकि, यह नयी घोषणा तब हुई, जब ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने लेबनान में इजरायल द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों का हवाला देते हुए होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से बंद करने का ऐलान किया है। इस बीच ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाहेई ने सरकारी टेलीविजन से कहा कि किसी समझौते की असल परीक्षा तब होती है जब वह लागू होने के चरण में पहुंचता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए