ईरान युद्ध का असर: इंडिगो ने 14 मार्च से सभी उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का किया ऐलान, सफर होगा महंगा

एयरलाइन के अनुसार, मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे एयरलाइंस के संचालन खर्च में तेजी से इजाफा हुआ है। इस कारण यह कदम उठाना पड़ा है।

ईरान युद्ध का असर: इंडिगो ने 14 मार्च से सभी उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का किया ऐलान, सफर होगा महंगा
i
user

नवजीवन डेस्क

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाएगी। यह फैसला मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल (जेट फ्यूल) की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी के कारण लिया गया है। इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी फ्लाइट टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा कर चुके हैं।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि फ्यूल सरचार्ज 425 रुपए से लेकर 2,300 रुपए तक होगा, जो अलग-अलग रूट के अनुसार तय किया जाएगा। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि घरेलू उड़ानों और भारतीय उपमहाद्वीप के भीतर ईंधन शुल्क 425 रुपये होगा, जबकि पश्चिम एशिया की तरफ जाने वाली उड़ानों के लिए यह शुल्क 900 रुपये होगा। दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन, अफ्रीका और पश्चिम एशिया की उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क 1,800 रुपये होगा जबकि यूरोप की उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क 2,300 रुपये होगा।


एयरलाइन के अनुसार, मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे एयरलाइंस के संचालन खर्च में तेजी से इजाफा हुआ है। इंडिगो ने कहा कि जेट फ्यूल की कीमतों में 85 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण यह कदम उठाना पड़ा है। इंडिगो ने कहा कि 14 मार्च से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकटों पर यह फ्यूल सरचार्ज लागू होगा। एयरलाइन के अनुसार, जेट फ्यूल की कीमतों में हालिया उछाल से संचालन लागत काफी बढ़ गई है।

एयरलाइन समूह के अनुसार, बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण यह सरचार्ज अलग-अलग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि बढ़ती लागत का सामना किया जा सके। एयरलाइन ने कहा, "अगर ईंधन की बढ़ी कीमतों का पूरा असर टिकट किराए पर डाला जाता तो किराया काफी ज्यादा बढ़ाना पड़ता। इसलिए यात्रियों पर बोझ कम रखने के लिए अपेक्षाकृत कम राशि का ईंधन शुल्क लगाया गया है।" इससे पहले 10 मार्च को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी टिकटों पर ईंधन अधिभार लगाने की घोषणा की थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia