गाज़ा में इज़रायली बमबारी में अलजज़ीरा और एपी का दफ्तर तबाह, पलक झपकते जमींदोज़ हो गई 12 मंजिला इमारत

गाजा में इजरायली लड़ाकू विमानों की बमबारी से वह इमारत तबाह हो गई जिसमें अमेरिकी मीडिया कंपनी एसोसिएटेड प्रेस और कतर के मीडिया हाऊस अल जज़ीरा के दफ्तर थे। इस इमारत में कई और मीडिया कंपनियों और अखबारों के दफ्तर भी थे।

फोटो : सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

इजराय ने शनिवार को बमबारी में गाजा स्थित उस इमारत को निशाना बनाया जिसमें कई बड़ी मीडिया कंपनियों के दफ्तर थे। बमबारी में 12 मंजिला यह इमारत पलक झपकते जमींदोज हो गई और सभी मीडिया कंपनियों के दफ्तर भी तबाह हो गए।

खबरों के मुताबिक इस इमारत मेंअमेरिकी मीडिया कंपनी एसोसिएट प्रेस यानी एपी और कतर के मीडिया हाऊस अल जजीरा सहित कई समाचार समूहों के ऑफिस थे। बताया जाता है कि हमले से पहले इजरायली डिफेंस ने घोषणा कर लोगों से घर खाली करने को कहा था। इस घोषणा के घंटे भर बाद ही इजरायली लड़ाकू विमानों ने बमबारी शुरू कर दी। कुछ ही सेकेंड में 12 मंजिला इमारत तबाह हो गई।

मीडिया को निशाना बनाए जाने पर इजरायली डिफेंस ने कहा है कि जिस इमारत को तबाह किया गया है उसमें हमास के राजनीतिक विंग का दफ्तर भी था। इजराय ने कहा है कि हमास ने प्रेस और मीडया को ढाल की तरह इस्तेमाल करने के लिए इस इमारत में एपी और अल जजीरा जैसी कंपनियों के दफ्तर खोल रखे थे।

ध्यान रहे कि इजराय और हमास के बीच जारी युद्ध में अब तक कम से कम 126 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 31 बच्चे भी शामिल हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia