ब्रेकिंग न्यूज़ : इटली में अकेले एक दिन में 368 लोगों की कोरोना वायरस से मौत

कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में छाया हुआ है। चीन के बाद इससे सबसे ज्यादा प्रभावित इटली है जहां रविवार को अकेले एक ही दिन में 368 लोगों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने अधिकारिक आंकड़ों के आधार पर यह खबर दी है।

नवजीवन ग्राफिक्स
i

इटली में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है। ताजा खबरों के मुताबिक रविवार को अकेले एक दिन में इस बीमारी से 368 लोगों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी ने एएफपी ने अधिकारिक आंकड़ों के आधार पर यह खबर दी है।


इटली में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को इटली के राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि बीते 24 घंटों में 3497 केस दर्ज किए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए