जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

अवंतीपोरा के चारसू इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकियों के ठिकाने के पास पहुंचे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। पुलिस ने कहा, 'एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 15 Mar 2022, 9:05 AM