जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, श्रीनगर-अनंतनाग समेत कई ठिकानों पर SIA की छापेमारी

एसआईए की छापेमारी श्रीनगर, कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां जिलों में विभिन्न स्थानों पर हो रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की। सूत्रों ने कहा कि एसआईए की छापेमारी श्रीनगर, कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां जिलों में विभिन्न स्थानों पर हो रही है। सूत्रों ने कहा कि ये छापे एजेंसी के पास दर्ज एक मामले की जांच का हिस्सा हैं।

शोपियां जिले में, एसआईए के अधिकारियों ने शोपियां जिले के जैनपोरा इलाके में विवादास्पद धार्मिक उपदेशक सर्जन बरकती के घर पर छापा मारा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए