जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला, श्रीनगर के चानापोरा में सुरक्षा बलों पर फेंका ग्रेनेड, एक घायल

हमले में एक महिला के भी घायल होने की खबर है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्म-कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने चानापोरा में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका है। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। इसके अलावा हमले में एक महिला के भी घायल होने की खबर है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चनापोरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ बीएन 29 पर ग्रेनेड फेंका। इस घटना में सीआरपीएफ के एक जवान और एक नागरिक (महिला) को मामूली चोट आई हैं। इससे पहले अनंतनाग जिले के शेरबाग में एक पुलिस पोस्ट पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था।वहीं दूसरी ओर हाल ही में पाकिस्तान की एक बड़ी और नापाक साजिश का खुलासा हुआ है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia