'झनक' और 'भाभी' फेम एक्ट्रेस डॉली सोही का सर्विकल कैंसर से निधन, एक दिन पहले बहन की हुई थी मौत

अभिनेत्री डॉली सोही का शुक्रवार सुबह सर्विकल कैंसर से नवी मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 47 वर्ष थी। सोही के भाई मनप्रीत ने यह जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

लीविजन शो 'झनक' और 'भाभी' में बेहतरीन अभिनय करने वाली अभिनेत्री डॉली सोही का शुक्रवार सुबह सर्विकल कैंसर से नवी मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 47 वर्ष थी। सोही के भाई मनप्रीत ने यह जानकारी दी। अभिनेत्री को छह माह पूर्व ही सर्विकल कैंसर होने का पता चला था और वह तब से इसका इलाज करा रही थीं।

सोही के भाई मनप्रीत ने कहा,‘‘ वह नहीं रहीं। अपोलो अस्पताल में सुबह करीब चार बजे उनका निधन हो गया। उन्हें सर्विकल कैंसर था और मर्ज उनके फेफड़ों तक फैल गया था। उनकी तबीयत खराब होने के कारण हमने उन्हें कल रात अस्पताल में भर्ती कराया था।’’

एक रात पहले ही डॉली सोही की बहन अमनदीप सोही का भी पीलिया के कारण निधन हो गया। वह भी अभिनेत्री थीं। मनप्रीत ने कहा,‘‘ बृहस्पतिवार को अमनदीप का पीलिया के कारण डीवाई पाटिल अस्पताल में निधन हो गया था।’’

डॉली सोही ने 'कुसुम', 'मेरी आशिकी तुम से ही', 'कुमकुम भाग्य' और 'परिणीति' जैसे धारावाहिकों में काम किया था। दोनों का अंतिम संस्कार आज दोपहर में किया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia