JMM प्रमुख शिबू सोरेन और उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आवास से 18 और कर्मचारी मिले संक्रमित

कुछ समय पहले शिबू सोरेन के घर पर काम करने वाले कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद शुक्रवार को शिबू सोरेन और उनकी पत्नी का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब उनके मोरहाबादी आवास के 18 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 18 कर्मचारियों में कुछ सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं। सभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खबरों के मुताबिक, कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद सभी कर्मचारियों को शिबू सोरोन के आवास से अलग कर आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री तलाशी जा रही है।

शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी उनके बेटे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने लिखा था, "कल रात आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे दोनों होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। देश और झारखंडवासियों की दुआओं के साथ जल्द ही आदरणीय बाबा और मां हम सभी के बीच होंगे।"


कुछ समय पहले शिबू सोरेन के घर पर काम करने वाले कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद शुक्रवार को शिबू सोरेन और उनकी पत्नी का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को भी कोरोना हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया, "मैंने कल अपना कोरोना जांच कराया, जिसकी रिपोर्ट देर रात्रि पॉजिटिव आई हैं। विगत कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं उनसे विनम्र अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें। आप सभी से अनुरोध हैं घर पर रहे सुरक्षित रहें।"

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री और उनका पूरा मंत्रिमंडल मंगलवार रात से ही होम क्वारंटाइन में है। उन्होंने कैबिनेट बैठक में भाग लिया था। राज्य में अब तक, दो मंत्रियों और छह विधायकों को पॉजिटिव पाया गया है। यहां तक कि जेल में कैद दो पूर्व मंत्री भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 23 Aug 2020, 8:45 AM