झारखंड विधानसभा चुनाव LIVE: झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान खत्म, 64 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग

झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अभी फाइनल मतदान प्रतिशत आना बाकी है। 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान हुआ। वहीं, 2 सीटों जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

07 Dec 2019, 7:56 PM

झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान खत्म, 64 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग

07 Dec 2019, 5:06 PM

झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान खत्म, 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग

झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। 3 बजे तक करीब 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अभी फाइनल मतदान प्रतिशत आना बाकी है। 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान हुआ। वहीं, 2 सीटों जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई।

07 Dec 2019, 4:06 PM

चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में 3 बजे तक 59.27 प्रतिशत मतदान


07 Dec 2019, 3:38 PM

झारखंड: सीएम रघुवर दास ने जीत का किया दावा

07 Dec 2019, 3:23 PM

झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान

झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। 18 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। वहीं दो सीटों, पूर्वी और पश्चिमी जमशेदपुर में शाम 5 बजे तक मतदान होगा।


07 Dec 2019, 2:14 PM

झारखंड की 20 विधानसभा सीटों पर 1 बजे तक 45.41 प्रतिशत मतदान

झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 1 बजे तक 45.41 प्रतिशत मतदान हुआ है।

07 Dec 2019, 2:11 PM

झारखंड: जमशेदपुर में पत्नी के साथ अर्जुन मुंडा ने वोट डाला

झारखंड के जमशेदपुर खेलाड़ी साई मध्य विद्यालय खरसावां में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने मतदान किया।

झारखंड विधानसभा चुनाव LIVE: झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान खत्म, 64 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग

07 Dec 2019, 1:35 PM

झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 40 प्रतिशत वोटिंग

झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 1 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है।

07 Dec 2019, 1:33 PM

झारखंड: फायरिंग के बाद सिसई विधानसभा के बूथ संख्या 36 पर मतदान रद्द

झारखंड के गुमला जिले के सिसई विधानसभा के बूथ संख्या 36 पर फिलहाल मतदान को रद्द कर दिया गया है। यहां पर फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए हैं। इलाके में तनाव को देखते सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।


07 Dec 2019, 12:33 PM

सिसई विधानसभा क्षेत्र में हुई फायरिंग में 1 शख्स की मौत, पुलिस कर्मी समेत 6 घायल

झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के बीच सिसई विधानसभा क्षेत्र में फायरिंग हुई है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं, 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है।

07 Dec 2019, 12:09 PM

झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर सुबह 11 बजे तक करीब 29 प्रतिशत मतदान


07 Dec 2019, 11:40 AM

मतदान के बीच सिसई विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा बलों से हथियार छीनने की कोशिश, फायरिंग में एक शख्स घायल

झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के बीच सिसई विधानसभा क्षेत्र में फायरिंग की खबर है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों से उनका हथियार छीनने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने बचाव में फायरिंग की है। इस दौरान एक शख्स को गोली लगने की खबर है।

07 Dec 2019, 11:16 AM

भालूबासा में सीएम रघुवर दास ने डाला वोट

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भालूबासा हरिजन स्कूल में आदर्श मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनके साथ उनके परिवार के लोगों ने भी मतदान किया।


07 Dec 2019, 10:06 AM

झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर वोटिंग जारी, अब तक 13 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

झारखंड में दूसरे चरण के तहत 20 सीटों मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। अब तक करीब 13 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।

07 Dec 2019, 9:07 AM

झारखंड: 20 सीटों पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक करीब 9 प्रतिशत मतदान

झारखंड में दूसरे चरण के तहत 20 सीटों मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 9 बजे तक करीब 9 प्रतिशत मतदान हुआ है।


07 Dec 2019, 8:16 AM

झारखंड के मतदाताओं से कांग्रेस ने की मतदान की अपील

07 Dec 2019, 7:52 AM

खूंटी में मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाता कतार में खड़े

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। खूंटी में मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाता कतार में खड़े हैं।


07 Dec 2019, 7:48 AM

चायबासा में मतदान केंद्र पर वोट डालते मतदाता

07 Dec 2019, 7:02 AM

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान शुरू


07 Dec 2019, 6:33 AM

झारखंड: जमशेदपुर में मतदान की तैयारी पूरी, थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान

06 Dec 2019, 9:32 PM

दूसरे चरण की 20 सीटों पर मतदान की तैयारी पूरी, 7 बजे से वोटिंग

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर होने वाले मतदान की तैयारी पूरी हो गई है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं, 2 सीटों जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।

दूसरे चरण में 20 सीटों पर 260 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 260 उम्मीदवारों में 29 महिला प्रत्याशी हैं। वहीं, 73 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 47 लाख से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 24,264 मतदान कर्मी और 42 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। दूसरे चरण के चुनाव में डेढ़ दर्जन से अधिक दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में सबसे दिलचस्प मुकाबला जमशेदपुर (पूर्वी) सीट पर देखने को मिल रहा है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस विधानसभा क्षेत्र से जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास बीजेपी की ओर से ताल ठोंक रहे हैं, वहीं उनके खिलाफ उनके ही कैबिनेट के मंत्री रहे सरयू राय निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा कांग्रेस से गौरव वल्लभ और जेवीएम से अभय सिंह भी टक्कर पुरनोर कोशिश कर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे हैं।

दूसरे चरण में कुणाल षाड़ंगी, विकास मुंडा और शशिभूषण ऐसे निर्वतमान विधायक चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव से अलग पार्टी का दामन थामा हुआ है। इस चरण में सरयू राय और पौलुस सुरीन ऐसे निवर्तमान विधायक हैं, जो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं।

कुणाल षाड़ंगी जेएमएम छोड़ कर बीजेपी के टिकट पर बहरागोड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि विकास मुंडा आजसू छोड़ कर जेएमएम से तमाड़ से चुनावी मैदान में हैं। वहीं, जेएमएम से टिकट कटने के बाद शशिभूषण चक्रधरपुर सीट से जेवीएम के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में है। बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और मंत्री रहे नीलकंठ सिंह मुंडा, सरयू राय, रामचंद्र सहिस की भी राजनीतिक साख दांव पर है।

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच चरणों में हो रहे हैं। 30 नवंबर को प्रथम चरण का मतदान हो चुका है। आज दूसरे चरण का मतदान होना है। उसके बाद 12, 16 और 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia