झारखंड विधानसभा चुनाव LIVE: सभी 17 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61.93% वोटिंग 

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को 17 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक सभी 17 सीटों पर कुल 61.93 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

12 Dec 2019, 6:29 PM

सभी 17 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61.93% वोटिंग

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को 17 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक सभी 17 सीटों पर कुल 61.93 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

12 Dec 2019, 4:37 PM

4 बजे तक 57 फीसदी से ज्यादा मतदान

झारखंड में तीसरे चरण का मतदान जारी है। 4 बजे तक 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। कुछ जगहों पर 3 बजे तक मतदान खत्म हो गया है। वहीं कुछ सीटों पर 5 बजे तक मतदान होगा।

12 Dec 2019, 3:22 PM

रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने किया मतदान


12 Dec 2019, 3:16 PM

17 सीटों पर 3 बजे तक 53 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

झारखंड में तीसरे चरण का मतदान जारी है। 3 बजे तक 53 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। कुछ जगहों पर 3 बजे तक मतदान खत्म हो गया है। वहीं कुछ सीटों पर 5 बजे तक मतदान होगा।

12 Dec 2019, 1:45 PM

17 सीटों पर 1 बजे तक 45.14 प्रतिशत मतदान दर्ज

झारखंड में तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 1 बजे तक 45.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।


12 Dec 2019, 12:55 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने रांची में पत्नी के साथ किया मतदान

12 Dec 2019, 11:05 AM

17 सीटों पर 11 बजे तक 18 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

झारखंड में तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 18 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।


12 Dec 2019, 10:52 AM

बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग में डाला वोट

12 Dec 2019, 10:18 AM

17 सीटों पर 10 बजे तक 13 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

झारखंड में तीसरे चरण का मतदान जारी है। 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 10 बजे तक 13 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।


12 Dec 2019, 9:17 AM

17 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

झारखंड में तीसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है। 9 बजे तक 9 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।

12 Dec 2019, 9:11 AM

झुमरा में मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता

झारखंड विधानसभा चुनाव LIVE: सभी 17 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 61.93% वोटिंग 

12 Dec 2019, 9:02 AM

बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा हजारीबाग में वोट डालने के लिए लाइन में लगे

बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा हजारीबाग में वोट डालने के लिए एक पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे हैं। तीसरे चरण के तहत 17 सीटों पर मतदान जारी है।

12 Dec 2019, 8:20 AM

बोकारो में मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता

विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान के दौरान बोकारो के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में लगे मतदाता।


12 Dec 2019, 7:47 AM

चतरा में शांतपूर्ण तरीके से मतदान जारी

चतरा में मतदान केंद्र संख्या 82 पर मतदान जारी है। तीसरे चरण के तहत 17 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।

12 Dec 2019, 7:03 AM

कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण का मतदान शुरू, 17 सीटों पर वोटिंग

झरखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है। तीसरे चरण में 309 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें 32 महिलाएं हैं। इस चरण में सबसे ज्यादा 56,18,267 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।


12 Dec 2019, 6:55 AM

हजारीबाग में मतदान की तैयारी पूरी, सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग

12 Dec 2019, 6:54 AM

रांची में मतदान की तैयारी पूरी, थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान


11 Dec 2019, 10:21 PM

मतदान की तैयारी पूरी, 7 बजे से वोटिंग, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 17 सीटों पर होने वाले मतदान की तैयारी पूरी हो गई है। रांची, हटिया, रामगढ़, कांके और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। बाकी विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे तक वोटिंग होगी।

तीसरे चरण में 309 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें 32 महिलाएं हैं। इस चरण में सबसे ज्यादा 56,18,267 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 29,37,976 है। वहीं, महिलाओं की संख्या 26,80,205 है।

इस चरण में 44 महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 21 केंद्र सिर्फ रांची जिला के 5 मतदान क्षेत्र में हैं। हटिया में 11, कांके में 8 और रांची में 2 ऐसे केंद्र हैं। कुल 208 मॉडल केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इस चरण के चुनाव में सुदेश महतो और बाबूलाल मरांडी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। इस चरण के चुनाव में सिल्ली और राजधनवार के मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सिल्ली से जहां आजसू की ओर से सुदेश महतो चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं, राजधनवार से बाबूलाल मरांडी ताल ठोक रहे हैं।

पिछले चुनाव में इन 17 सीटों में 7 पर बीजेपी, 3 पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, 3 पर झाविमो, 2 पर कांग्रेस और 1-1 सीट पर आजसू और भाकपा (माले) के उम्मीदवार जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। इस चरण में बीजेपी के लिए अपनी सीट बचाने की भी चुनौती होगी, क्योंकि इस चरण में उन 4 सीटों पर भी मतदान हो रहा है जहां दलबदल कर चुनावी जंग में उतरे उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस चरण में दो मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला होना है। कोडरमा से मंत्री नीरा यादव और रांची से मंत्री सी़ पी़ सिंह को पार्टी ने एक बार फिर मैदान में उतारा है।

पिछले चुनाव में बरकट्ठा से झाविमो के टिकट पर जीत कर आए जानकी यादव अब 'कमल' के साथ मतदाताओं को आकर्षित करने में जुटे हैं जबकि बरही में कांग्रेस से विधायक रहे मनोज यादव अब भाजपा के टिकट पर चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।

मांडू से स्वर्गीय टेकलाल महतो के पुत्र जेपी़ पटेल ने लोकसभा चुनाव के समय ही झामुमो से किनारा कर लिया था। इस चुनाव में वे बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। रांची जिले के हटिया से पिछली बार झाविमो के टिकट से जीतकर विधानसभा पहुंचे नवीन जायसवाल इस चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

इस चरण का चुनाव आजसू के लिए सबसे अहम माना जा रहा है क्योंकि वह अकेले अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरी है। आजसू के नेता भी मानते हैं कि राज्य में आजसू को अपनी ताकत बढ़ाने के लिहाज से इस चरण का चुनाव उसके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इस चरण में आजसू ने मांडू, गोमिया, सिमरिया, बड़कागांव, ईचागढ़, रामगढ़, सिल्ली सहित कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

रामगढ़ आजसू की परंपरागत सीट मानी जाती है। रामगढ़ से पिछले चुनाव में आजसू के टिकट पर चंद्रप्रकाश चौधरी विजयी हुए थे। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में उनके सांसद चुने जाने के बाद इस विधानसभा चुनाव में आजसू ने उनकी पत्नी सुनीता चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है।

इस चरण में राजधनवार सीट पर भी मतदान होना है। सीट से झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी मैदान में हैं। तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम समाप्त हो गया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia