झारखंड विधानसभा चुनाव LIVE: चौथे चरण के तहत 15 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 62.46% मतदान हुआ

झारखंड में चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है। चौथे चरण में 15 सीटों पर वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक 62.46% फीसदी से मतदान दर्ज किया गया है। फिलहाल मतदान प्रतिशत का फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

16 Dec 2019, 6:46 PM

चौथे चरण के तहत 15 सीटों पर मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 62.46% मतदान हुआ

झारखंड में चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है। चौथे चरण में 15 सीटों पर वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक 62.46% फीसदी से मतदान दर्ज किया गया है। फिलहाल मतदान प्रतिशत का फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है।

16 Dec 2019, 5:14 PM

चौथे चरण के तहत 15 सीटों पर मतदान खत्म, 60 फीसदी से ज्यादा मतदान

झारखंड में चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है। चौथे चरण में 15 सीटों पर वोटिंग हुई। दोपहर 3 बजे तक 56 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। फिलहाल मतदान प्रतिशत का फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है।

16 Dec 2019, 3:41 PM

झरखंड विधानसभा चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 56 फीसदी से ज्यादा मतदान

झरखंड विधानसभा की 10 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 56 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है।


16 Dec 2019, 3:39 PM

5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे मतदान खत्म, 10 विधानसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी विधानसभा क्षेत्र में 3 बजे तक मतदान खत्म हो गया है। वहीं, माधेपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। शाम 5 पांच बजे इन विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी।

16 Dec 2019, 1:19 PM

15 सीटों पर मतदान जारी, 1 बजे तक 44 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग

झारखंड की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 1 बजे तक 44 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।


16 Dec 2019, 11:05 AM

15 सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक 23 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग

झारखंड की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 11 बजे तक 23 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं।

16 Dec 2019, 9:50 AM

झारखंड की 15 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11.85 प्रतिशत मतदान

झारखंड की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 9 बजे तक 11.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं।


16 Dec 2019, 7:50 AM

15 सीटों पर मतदान शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे हैं वोट

झारखंड में चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है। 15 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। चौथे चरण में 221 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 22 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। 15 विधानसभा सीटों में से तीन सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

आज मधुपुर, बगोदर, गांडे, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, देवघर, जमुआ और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जा रहा हैं। 15 विधानसभा सीटों पर शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था।

इस चरण में कुल 6,101 मतदान बूथों में 4,296 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 405 बूथों को अति संवेदनशील, वहीं गैर-नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 546 बूथों को अतिसंवेदनशील और 2,665 बूथों को संवेदनशील चिह्नित किया है। प्रमुख उम्मीदवारों में श्रम मंत्री राज पालीवार, पर्यटन विकास मंत्री अमर कुमार बउरी, रागिनी सिंह, राज किशोर महतो और धुल्लो महतो हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia