झारखंड के चुनावी रण में राहुल गांधी की पहली रैली आज, सिमडेगा में जनसभा को करेंगे संबोधित

झारखंड में बाकी बचे 4 चरणों में राहुल गांधी की और चार रैलियां होंगी। यह रैलियां 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को होंगी। कांग्रेस ने झारखंड के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम शामिल है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी विधानसभा चुनाव वाले राज्य झारखंड के सिमडेगा जिले में आज एक रैली को संबोधित कर पार्टी के लिए अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पांच चरणों में से एक चरण का मतदान के राहुल की रैली सिमडेगा के कॉलेज रोड स्थित बाजारटांड़ मैदान में दिन के 1.30 बजे होगी।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि बाकी बचे चार चरणों में राहुल गांधी की और चार रैलियां होंगी। यह रैलियां 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को होंगी। कांग्रेस ने झारखंड के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल हैं। नेता ने कहा कि पार्टी बड़े नेताओं को प्रचार में न उतारने की जो गलती महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में कर चुकी है, उसे दोहराना नहीं चाहती।


इस आदिवासी बहुल राज्य में कांग्रेस का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ गठबंधन है। राज्य में कांग्रेस ने 81 में से 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। झामुमो के 43 उम्मीदवार और राजद के 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जेएमएम नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा हैं।

सत्ताधारी बीजेपी भी धुआंधार प्रचार में जुटी हुई है। चुनाव प्रचार में धार लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।

साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का जेएमएण और झारखंड विकास मोर्चा के साथ गठबंधन था। इस बार झारखंड विकास मोर्चा अकेले चुनाव लड़ रहा है। उसकी जगह गठबंधन में राजद शामिल हुआ है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia