Jharkhand Assembly Election Results 2024 Live: झारखंड में INDIA गठबंधन को प्रचंड बहुमत, CM सोरेन ने जताई आभार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में 81 में से 50 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

23 Nov 2024, 7:34 PM

झारखंड में नफरत की राजनीति खारिज, जन हितैषी सरकार चुनने के लिए जनता का धन्यवाद : केसी वेणुगोपाल

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की जीत पर कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जनता का आभार जताया है।

 उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हम झारखंड के लोगों को इंडिया गठबंधन में अपना विश्वास जताने और राज्य में एक जन-हितैषी, गरीब-समर्थक सरकार बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने झारखंड में एक घृणित, नफरत भरा अभियान चलाया, लेकिन लोगों ने सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने के लिए स्पष्ट जनादेश के पक्ष में इसे पूरे दिल से खारिज कर दिया। महाराष्ट्र में नतीजे अप्रत्याशित रहे हैं और जमीनी रुझानों के अनुरूप नहीं हैं। हम अपने प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा करेंगे और उचित कदम उठाएंगे। कर्नाटक और केरल के उपचुनाव नतीजे यह भी दिखाते हैं कि कांग्रेस को देश के विभिन्न हिस्सों में मजबूत समर्थन मिल रहा है, इसमें वे इलाके भी शामिल हैं, जहां हमारे विरोधी अपनी स्थिति मजबूत मानते हैं।"

 उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "हम देश भर के सभी लाखों कांग्रेस मतदाताओं और समर्थकों को हमें समर्थन देने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम आने वाले समय में अपनी ताकत को मजबूत करते रहेंगे और अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे। जय हिंद, जय कांग्रेस।"

23 Nov 2024, 6:45 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से जीते, जीत का अंतर बढ़ा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को विधानसभा चुनाव परिणामों में बरहेट सीट बरकरार रखते हुए भाजपा के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। सोरेन को 95,612 जबकि हेम्ब्रम को 55,821 वोट मिले। सोरेन की जीत का अंतर इस बार बढ़ गया है। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में 25,740 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

23 Nov 2024, 6:41 PM

बीजेपी की झारखंड विधानसभा चुनाव में हार मेरे लिए बहुत दुखद: हिमंता

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य में पार्टी की हार उनके लिए बहुत दुखद है।

हालांकि, शर्मा ने कहा कि जनादेश को स्वीकार किया जाना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र का यही असल सार है।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड में पार्टी की हार मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है, भले ही हमने असम में उपचुनावों में सभी पांच सीट जीत ली हो। ​​मैंने झारखंड में अपने कार्यकर्ताओं के अटूट समर्पण और अथक प्रयासों को देखा है, जिन्होंने इस चुनाव में अपना सब कुछ झोंक दिया था।’’


23 Nov 2024, 6:10 PM

झारखंड की जनता ने ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज कर दिया: कांग्रेस नेता जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि झारखंड की जनता ने ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज कर दिया है।

23 Nov 2024, 5:39 PM

झारखंण्ड जीत के बाद इंडिया गठबंधन की पीसी, नेताओं सीएम हेमंत सोरेन को दी बधाई

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में 81 में से 50 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।


23 Nov 2024, 5:18 PM

JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं- पीएम मोदी

23 Nov 2024, 4:48 PM

बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "हम आए जनादेश का सम्मान करते हैं


23 Nov 2024, 4:20 PM

गिरिडीह: मैं गांडेय, गिरिडीह और राज्य के लोगों को मुझ पर प्यार बरसाने और अपनी बेटी की तरह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं- कल्पना सोरेन

23 Nov 2024, 3:15 PM

JMM कार्यकर्ताओं ने गांडेय से पार्टी उम्मीदवार और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को निर्वाचन क्षेत्र से आगे चलने पर बधाई दी

झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त जारी रहने के बीच गांडेय से पार्टी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, "मैं गांडेय, गिरिडीह और राज्य के लोगों को मुझ पर प्यार बरसाने और अपनी बेटी की तरह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।"


23 Nov 2024, 2:58 PM

गिरिडीह: झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त जारी रहने पर सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जश्न मनाया

23 Nov 2024, 1:26 PM

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा 51 सीटों पर बढ़त लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया


23 Nov 2024, 1:02 PM

झारखंड में INDIA ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार किया, 50 सीटों पर आगे

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में 81 में से 50 सीटों पर बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है (JMM 30, कांग्रेस 14, आरजेडी 4, CPI(ML)(L)2)।

बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA 29 सीटों पर आगे है (भाजपा 27, AJSUP 1, LJPRV 1)

23 Nov 2024, 12:10 PM

गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया

गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने चुनावी नतीजों पर कहा, "मतगणना अभी भी जारी है। जब हम लोगों ने इतना इंतजार कर ही लिया है तो कुछ घंटों का और इंतजार कर लेना चाहिए। 23 तारीख का इंतजार सबने किया है और 2 से 3 घंटों की प्रतीक्षा और कीजिए। झारखंड की जनता ने, हमारे बड़े-बुजुर्गों ने, हमारे युवा साथियों ने विकास का रास्ता चुना है।"


23 Nov 2024, 11:44 AM

झारखंड में INDIA गठबंधन को 46 सीटों पर बढ़त, NDA 33 सीटों पर आगे

झारखंड विधानसभ चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 46 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 33 सीटों पर आगे है। बीजेपी 30, जेएमएम 27, कांग्रेस 14, आरजेडी 4, AJSUP 1 और CPIMLL 1 सीटों पर आगे चल रही है।

23 Nov 2024, 10:47 AM

झारखंड में इंडिया गठबंधन 49 सीटों पर आगे, NDA को 30 सीटों पर बढ़त

झारखंड विधानसभ चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 49 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 30 सीटों पर आगे है। बीजेपी 26, जेएमएम 30, कांग्रेस 13, आरजेडी 5, AJSUP 2 और CPIMLL  2 सीटों पर आगे चल रही है।


23 Nov 2024, 10:16 AM

झारखंड में रुझानों में INDIA गठबंधन को बहुमत

रुझानों के मुताबिक, झारखंड में इंडिया गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए को 28 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। अन्य 2 सीटों पर आगे हैं।

23 Nov 2024, 10:05 AM

झारखंड से ये है ताजा रुझान, INDIA गठबंधन 41 सीटों पर आगे

झारखंड विधानसभ चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 41 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 28 सीटों पर आगे है। बीजेपी 25, जेएमएम 23, कांग्रेस 12, आरजेडी 4, AJSUP 2 और CPIMLL  2 सीटों पर आगे चल रही है।


23 Nov 2024, 9:49 AM

झारखंड विधानसभ चुनाव: मतगणना जारी, ये है ताजा रुझान 

झारखंड विधानसभ चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। इंडिया गठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 24 सीटों पर आगे है। बीजेपी 21, जेएमएम 16, कांग्रेस 9, आरजेडी 4, AJSUP 3 और CPIMLL  3 सीटों पर आगे चल रही है।

23 Nov 2024, 9:17 AM

झारखंड से रुझान आने शुरू, जानें कौन कितनी सीटों पर चल रहा है आगे

झारखंड में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआत रुझानों में एनडीए 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं. इंडिया गठबंधन दो सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। झारखंड में 13 से 27 राउंड तक वोटों की गिनती होगी। धीरे-धीरे तस्वीर साफ होगी।


23 Nov 2024, 8:56 AM

रांची में वोटों की गिनती जारी

23 Nov 2024, 8:14 AM

झारखंड चुनाव के लिए रांची के एक मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती जारी


23 Nov 2024, 8:05 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

झारखंड में आज साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती होगी।

23 Nov 2024, 7:43 AM

रांची: मतगणना से संबंधित जो भी तैयारियां की जानी थीं वो सभी पूरी कर ली गई हैं-  उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने मतगणना की तैयारियों पर कहा, "मतगणना से संबंधित जो भी तैयारियां की जानी थीं वो सभी पूरी कर ली गई हैं। 8 बजे से पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो जाएगी और 8.30 बजे से EVM की मतगणना शुरू होगी।" 


23 Nov 2024, 7:29 AM

मुझे पूरा विश्वास है कि रांची की जनता मुझे चुनेगी क्योंकि उनकी आंखों में मैंने अपने लिए विश्वास देखा है- रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी

रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि रांची की जनता मुझे चुनेगी क्योंकि उनकी आंखों में मैंने अपने लिए विश्वास देखा है, मैं उनकी उम्मीदों और सपनों को जरूर पूरा करूंगी। हम फिर से सरकार बनाएंगे और जो काम समय की कमी के कारण नहीं हो पाए, उन्हें भी पूरा करेंगे। हेमंत सोरेन फिर से सरकार बनाएंगे, वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे और हम उनके नेतृत्व में काम करेंगे।"

23 Nov 2024, 7:27 AM

INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी, हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे- झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राजेश ठाकुर

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना से पहले झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा, "थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। हमने लोगों के लिए जो काम किए, वृद्धावस्था पेंशन, किसानों का कर्ज माफ किया, सामान्य लोगों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी, मइया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सम्मान दिया। इन सारी चीजों पर लोगों ने मुहर लगाई है और यह नतीजों में दिखाई देगा। हमारी सरकार पहले से ज्यादा मजबूत बनेगी और अगले 5 साल तक हम अपनी योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते रहेंगे। INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी। हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।"


23 Nov 2024, 6:29 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे, वीडियो रांची के कांग्रेस कार्यायल का है 

22 Nov 2024, 8:50 PM

झारखंड में किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी? सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

झारखंड में आज साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी। झाखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। सबसे पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम और दूसरे फेज में 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए थे। राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। झारखंड में मुकाबला NDA (बीजेपी-एजेएसयू) और इंडिया ब्लॉक (जेएमएण, कांग्रेस) के बीच है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia