झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात, बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कुछ चीजों पर सहमति बनी, यह धरातल पर भी उतरेगा। गठबंधन की तरफ से एक ही प्रत्याशी होंगे। इस विषय को आखिरी मुकाम तक पहुंचाने के लिए थोड़ा समय लेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। 1 घंटे से ज्यादा राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई, राज्यसभा भी रहा। कुछ चीजों पर सहमति बनी, यह धरातल पर भी उतरेगा। गठबंधन की तरफ से एक ही प्रत्याशी होंगे। इस विषय को आखिरी मुकाम तक पहुंचाने के लिए थोड़ा समय लेंगे।”

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड जाने के बाद ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच कोई मतभेद नहीं है। दोनों दल साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को जवाब देंगे।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “मोहनजोदड़ो की खुदाई हुई थी, उसी तरीके से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा की खुदाई हो रही है और इतिहास के पन्नों को पलटा जा रहा है। हमें जांच से, छानबीन से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उनको कार्यकलापों से उनकी मंशा कुछ और दिखती है।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 29 May 2022, 2:26 PM