झारखंड: सरायकेला में नक्सलियों का तांडव, आईईडी धमाका कर सुरक्षा कर्मियों पर की फायरिंग, 11 जवान घायल

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा कर्मी लंबी दूरी की गश्त पर थे जब उनका वाहन आईईडी की चपेट में आ गया। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी गोलीबारी की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड में नक्सिलयों का तांडव देखने को मिला है। नक्सिलयों ने सरायकेला जिले के कुचाई में जंगलों आईईडी धमाका किया है। इस ब्लास्ट में 11 सुरक्षा कर्मी घायल हो गए हैं। विस्फोट में कोबरा के आठ जवान और जिला पुलिस के तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने यह जनकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा कर्मी लंबी दूरी की गश्त (एलआरपी) पर थे जब उनका वाहन आईईडी की चपेट में आ गया। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी गोलीबारी की। घायल जवानों को इलाज के लिए रांची के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सरायकेला में हुए नक्सली हमले पर डीजीपी डीके पांडे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान घायल हुए है, तीन जवानों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था। सुरक्षा कर्मी इलाके से गुजर रहे थे, इसी दौरान धमाका हो गया।


फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बल आईईडी ब्लास्ट वाली जगह पर मौजूद हैं। गोलीबारी के बाद नक्सली मौके से फरा हो गए हैं। जंगल में सुरक्षकर्मी नक्सलियों की तलाश में जुटे हैं।

इससे पहले अप्रैल के महीने में छत्तीसगढ़ में नक्‍सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। उस धमाके में बीजेपी के विधायक भीमा मंडावी और पांच जवान शहीद हो गए थे। मंडावी दंतेवाड़ा क्षेत्र के विधायक थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 28 May 2019, 9:39 AM