झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE: सीएम रघुबर दास ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन को दी बधाई

झारखंड चुनाव में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड चुनाव में गठबंधन की जीत पर हेमंत सोरेन को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘झारखंड चुनाव में जीत के लिए हेमंत सोरेन जी और जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को बधाई।’

फोटो: सोशल मीडिया
i

डीएमके प्रमुख ने दी बधाई

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन हेमंत सोरेन को बधाई दी है।

हार पर रघुबर बोले- जनादेश का सम्मान, उम्मीद है सोरेन करेंगे अच्छा काम

झारखंड चुनाव में मिली जीत के लिए राहुल गांधी ने गठबंधन के नेताओं को दी बधाई


झारखंड चुनाव में जीत पर हेमंत सोरेन को सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को बधाई दी है।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने दिया इस्तीफा

झारखंड चुनाव में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस्तीफा दे दिया है।


झारखंड: राज भवन पहुंचे सीेएम रघुबर दास, देंगे इस्तीफा

दोनों सीट पर जीते हेमंत सोरेन

गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन दोनों विधानसभा सीट पर जीत गए हैं। हेमंत ने दुमका से 13188 और बरहेट से 25740 मतों के अंतर से जीत हासिल की।


झारखंड चुनाव में मिली जीत पर कांग्रेस ने झारखंड की जनता को दी बधाई

कांग्रेस ने झारखंड चुनाव में गठबंधन की जीत पर राज्य के लोगों को बधाी दी है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ‘धन्यवाद झारखंड झारखंड की जनता का फैसला विभाजनकारी राजनीति को करारा जवाब है। लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है और झारखंड की जनता ने बता दिया कि अब भ्रम, अहंकार और दुष्प्रचार की राजनीति नहीं चलेगी। गठबंधन के साथियों झामुमो और राजद को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई।’

अखिलेश यादवः हेमंत के नेतृत्व में नई सरकार झारखंड को सच्चे विकास के रास्ते पर ले जाएगी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी हेमंत सोरेन को झारखंड चुनाव की जीत की बधाई दी है। अखिलेश ने कहा कि हेमंत सोरने के नेतृत्व में झारखंड की नई सरकार राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।


झारखंड चुनाव में जीत पर हेमंत सोरेन और गठबंधन को बधाई: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड चुनाव में गठबंधन की जीत पर हेमंत सोरेन को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘झारखंड चुनाव में जीत के लिए हेमंत सोरेन जी और जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को बधाई।’

झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं: अमित शाह

झारंखड विधानसभा के नतीजों पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। बीजेपी को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। बीजेपी निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।


झारखंड विधानसभा: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- यह मेरी हार, पार्टी की नहीं

झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पार्टी के खराब प्रदर्शन पर कहा है कि यह मेरी हार है, पार्टी की हार नहीं है।

हेमंत सोरेन बोले- ये जीत मील का पत्थर साबित होगा, गठबंधन दलों के साथ मिलकर आगे के रूपरेखा तय करेंगे

झारखंड विधानसभा में चुनाव में जीत से गदगद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि मेरे लिए संकल्प लेने का दिन है। संकल्प वो लोगों के सपने को पूरा करने वाला हो। राज्य का मकसद पूरा करने का वक्त आग गया है। मैं सोनिया गांधी, लालू यादव और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। सभी को मुझपर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि आज मेरे लिए संकल्प लेने का दिन है। आज का नतीजे गुरुजी शिबू सोरेन के परिश्रम का परिणाम है। आज निश्चित रूप से इस राज्य के लिए नया अध्याय शुरू होगा और इस राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जिस उम्मीद से लोगों ने वोट दिया है, मैं भरोसा दिलाता हूं कि उनकी उम्मीदें नहीं टूटेंगी।


मैं अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा कर रहा हूं: रघुवर दास

झारखंड सीएम और जमशेदपुर पूर्व से भाजपा उम्मीदवार रघुवर दास ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि परिणाम हमारे पक्ष में होगा। मैं अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा कर रहा हूं। बीजेपी जनता के जनादेश को स्वीकार करेगी।

रुझानों में कांग्रेस गठबंधन को 48 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत, BJP को बड़ा झटका

झारखंड में मतगणना जारी है। कांग्रेस गठबंधन को रुझानों में पूर्ण बहुमत मिल गया है। कांग्रेस गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी सिर्फ 23 सीटों पर आगे चल रही है।


रुझानों में कांग्रेस गठबंधन को 49 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत, BJP को बड़ा झटका

झारखंड में मतगणना जारी है। कांग्रेस गठबंधन को रुझानों में पूर्ण बहुमत मिल गया है। कांग्रेस गठबंधन 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी सिर्फ 22 सीटों पर आगे चल रही है।

JMM के हेमंत सोरेन दोनों सीटों बरहेट और दुमका से आगे

जेएमएम के हेमंत सोरेन दोनों सीटों बरहेट और दुमका से आगे चल रहे हैं। बरहेट से 11668 वोटों और दुमका से 2750 वोटों से आगे चल रहे हैं।


रुझानों में कांग्रेस गठबंधन को पूर्ण बहुमत, 46 सीटों पर आगे

झारखंड में मतगणना जारी है। कांग्रेस गठबंधन को रुझानों में पूर्ण बहुमत मिल गया है। कांग्रेस गठबंधन 46 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी सिर्फ 24 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझानों में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत, 43 सीटों के साथ आगे, बीजेपी में बढ़ी बेचैनी

झारखंड में मतगणना जारी है। कांग्रेस गठबंधन को रुझानों में बहुमत मिल गया है। कांग्रेस गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी सिर्फ 27 सीटों पर आगे चल रही है।


खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा जीते

बीजेपी के नीलकंठ सिंह मुंडा खूंटी से 21844 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।

JMM के हेमंत सोरेन बरहेट से आगे, दुमका सीट से पिछड़े

जेएमएम के हेमंत सोरेन बरहेट से 9948वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं दुमका से सोरेल 461 वोटों पीछे चल रहे हैं।


कांग्रेस गठबंधन 40 सीटों पर आगे, बीजेपी 31 सीट पर आगे: चुनाव आयोग

सरयू राय बोले- अब बीजेपी में जाने की कोई गुंजाइश नहीं

बीजेपी के बागी नेता सरयू राय जमशेदपुर ईस्ट सीट से काफी वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी और मख्यमंत्री रघुवर दास को सरयू राय ने पीछे छोड़ दिया है। सरयू राय ने यह साफ कर दिया है कि वह बीजेपी में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी सरकार बनेगी वह राजहित में होगा तो मैं समर्थन करूंगा।


जमशेदपुर पूर्व से सरयू राय करीब 2000 वोटों से आगे, BJP उम्मीदवार और सीएम रघुवर दास पीछे

AJSU के सुदेश महतो सिल्ली सीट से 10400 वोटों से आगे, JMM की सीमा देवी पीछे

एजेएसयू के सुदेश महतो अब सिल्ली सीट से 10400 वोटों से आगे चल रहे हैं। जेएमएम की सीमा देवी यहां से पीछे चल रही हैं।


रुझानों में बहुमत मिलता देख रांची में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू किया

जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी के उम्मीदवार रघुवर दास पीछे हुए, सरयू राय 771 वोटों से आगे

जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी उम्मीदवार रघुवर दास अब पीछे चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय 771 वोटों से आगे चल रहे हैं।


JMM के हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका दोनों सीट से आगे

जेएमएम के हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका दोनों सीट से आगे चल रहे हैं। दुमका से 2463 और बरहेट से 8616 सीटों से हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं।

हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा: कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह

कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा, “हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा। रुझान अच्छे हैं, लेकिन मैं अंतिम परिणाम तक टिप्पणी नहीं करूंगा। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे।”


रुझानों में बीजोपी को पिछड़ता देख सीएम रघुवर दास बोले- अभी नतीजे आने बाकी हैं

बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर 5980 वोटों से आगे चल रहे हैं


जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी के उम्मीदवार रघुवर दास 1449 वोटों से आगे

झारखंड के सीएम और जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी के उम्मीदवार रघुवर दास 1449 वोटों से आगे चल रहे हैं।

JMM के हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका सीट से आगे

जेएमएम के हेमंत सोरेन बरहेट सीट से 5319 वोटों से और दुमका सीट से 5381 मतों से आगे चल रहे हैं।


AJSU सुदेश महतो सिल्ली सीट से पीछे

एरेएसयू के सुदेश महतो सिल्ली सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां से जेएमएम की सीमा देवी 284 वोटों से आगे हैं।

जमशेदपूर पूर्वी सीट से रघुवर दास 1107 वोट से आगे चल रहे हैं

ताजा रुझानों के मुताबिक, जमशेदपूर पूर्वी सीट से रघुवर दास 1107 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, दुमका में हेमंत सोरेन बीजेपी के लुइस मरांडी से पीछे चल रहे हैं।


बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर 2841 वोटों से आगे चल रहे हैं

झारखंड: कांग्रेस गठबंधन 43 सीटों पर सबसे आगे


चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस गठबंधन 43 सीटों पर आगे

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी सिर्फ 27 सीटों पर आगे चल रही है।

बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर 2841 वोटों से आगे चल रहे हैं

पूर्व सीएम और जेवीएम (पी) के बाबूलाल मरांडी, सीपीआई (एमएल) के राज कुमार यादव से 2841 मतों से आगे चल रहे हैं।


झारखंड में महागठबंधन की एकतरफा जीत होगी: तेजस्वी यादव

रुझानों में कांग्रेस गठबंधन को बहुत मिलने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है। है। उन्होंने कहा, “इस चुनाव में महागठबंधन एक तरफा जीत होगी। हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है। वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।”

रुझानों में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत, 42 सीटों के साथ सबसे आगे

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर मतगणना जारी है। फिलहाल रुझानों में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिल गई है। 42 सीटों के साथ कांग्रेस गठबंधन सबसे आगे है।


कांग्रेस गठबंधन 40 सीटों पर आगे, बीजेपी सिर्फ 29 सीटों पर आगे

झारखंड की 81 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस गठबंधन 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी सिर्फ 29 सीटों पर आगे चल रही है।

JMM के हेमंत सोरेन बरहेट से 664 वोटों से आगे चल रहे हैं

जेएमएम के हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से 664 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी साइमन माल्टो पीछे हैं।


झारखंड के सीएम और बीजेपी उम्मीदवार रघुवर दास जमशेदपुर से सिर्फ 342 वोटों से आगे

कांग्रेस गठबंधन 37 सीटों पर आगे

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रुझानों में बीजेपी झटका लगता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस गठबंधन 37 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।


दुमका से हेमंत सोरेन पीछे, बीजेपी की लुईस मरांडी आगे

पहले दौर की मतगणना पूरी हो गई है। बीजोपी की लुईस मरांडी दुमका से 3209 वोटों से आगे चल रही है। वहीं जेएमएण के हेमंत सोरेन पीछे चल रही हैं।

सिल्ली सीट से एजेएसयू AJSU प्रमुख सुदेश महतो पीछे

सिल्ली सीट से एजेएसयू AJSU प्रमुख सुदेश महतो पीछे चल रहे हैं। जेएमएम की सीमा महतो आगे उनसे आगे हैं। गढ़वा से मिथलेश ठाकुर और जेएमएम प्रत्याशी 2000 वोट से आगे चल रहे हैं।


कांग्रेस गठबंधन 33 सीटों पर आगे, बीजेपी 25 सीटों पर आगे

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रुझानों में बीजेपी झटका लगता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस गठबंधन 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस गठबंधन 22 सीटों पर आगे

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। फिलहाल कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई दे रही थी। 22 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन आगे है। वहीं, 21 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।


शुरूआती रुझानों में बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेस गठबंधन 17 सीटों पर आगे

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रुझानों में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस जेएमएम गठबंधन 17 सीटों पर आगे चल रही है।

झारखंड की 81 सीटों पर मतगणना जारी, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी


81 सीटों पर मतगणना शुरू, पोस्टल बैलट की हो रही है गिनती

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। 9 बजे तक रूझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तक तस्वीर साफ हो जाएगी की आखिर राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है।

झारखंड के दुमका से मतगणना केंद्र की तस्वीरें, थोड़ी देर बाद शुरू होगी काउंटिंग


झारखंड के रांची मतगणना केंद्र की तस्वीरें, थोड़ी देरी बाद शुरू होगी काउंटिंग

झारखंड में मतगणना की तैयारी पूरी, 81 सीटों पर 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग


मतगणना की तैयारी पूरी, 81 सीटों पर 8 बजे से काउंटिंग

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। सुबह आग 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। 9 बजे तक रूझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तक तस्वीर साफ हो जाएगी की आखिर राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश में 24 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पहले पोस्‍टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की गणना की जाएगी अलग-अलग 14 से 20 काउंटिंग टेबल बनाए गए हैं।

प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी केएन झा ने बताया कि चंदनकियारी विधानसभा के लिए सबसे कम 12 राउंड और चतरा विधानसभा सीट के लिए 28 राउंड में मतगणना पूरी होगी। पांच चरणों के चुनाव में 65 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 81 सीटों के लिए 1215 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए