JNU में मास्क पहनकर ‘तांडव’ मचाने वाली लड़की की पुलिस ने की पहचान, कहा- जल्द उसे जारी करेंगे नोटिस

गौर करने वाली बात यह है कि एक निजी न्यूज़ चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में लड़की की पहचान बताए जाने के बाद पुलिस ने लड़की को पहचानने का दावा किया है। स्टिंग ऑपरेशन के मुताबिक, लड़की का नाम कोमल शर्मा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले को एक हफ्ता बीत चुका है। सबूत होने के बावजूद पुलिस ने अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं की है। अब पुलिस का कहना है कि उसने उस लड़की की पहचान कर ली है, जिसने मास्क पहने जेएनयू कैंपस में हमला किया था। पुलिस ने कहा है कि लड़की दिल्ली विश्वविद्याल की रहने वाली है। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि वह जल्द ही उस लड़की को नोटिस जारी करेगी। साथ ही पुलिस ने उन 9 छात्रों को आज बुलाया, जिनकी पहचान उसने वीडियो के जरिए की थी। जांच में शामिल होने के लिए पुलिस ने इन 9 छात्रों को नोटिस जारी किया था।

गौर करने वाली बात यह है कि एक निजी न्यूज़ चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में लड़की की पहचान बताए जाने के बाद पुलिस ने लड़की को पहचानने का दावा किया है। स्टिंग ऑपरेशन के मुताबिक, लड़की का नाम कोमल शर्मा है। यह लड़की दिल्ली विश्वविद्याल की छात्रा और एबीवीपी की सदस्य है।


स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया गया था कि जिस वक्त जेएनयू में हमला हुआ था उस वक्त यह लड़की जेएनयू में मजौदू थी। कोमल शर्मा के सीनियर और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस बात की पुष्टि थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने सारे सबूत होने के बावजूद पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। अब पहचानने का दावा कर रही है।

गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 5 जनवरी को छात्रों पर कैंपस में घुसकर हमले किए गए थे। हमले में कई छात्रों समेत शिक्षक घायल हो गए थे। हमला करने के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हमलारों में मास्क पहने यह लड़की भी नजर आई थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 13 Jan 2020, 10:43 AM