आज रात घटेगी ऐतिहासिक घटना! 800 साल बाद अंतरिक्ष में दिखेगा दुर्लभ नजारा, बृहस्पति-शनि ग्रह एक साथ आएंगे नजर

भारत में यह नजारा 6.30 और 7.30 बजे के आसपास देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले 4 मार्च सन 1226 को यह दुर्लभ खगोलीय घटना हुई थी और उस समय भी आकाश में क्रिसमस का तारा नजर आया था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

पवन नौटियाल @pawanautiyal

google_preferred_badge

क्रिसमस से ठीक पहले अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए आज की रात ऐतिहासिक होने जा रही है, वो इसलिए क्योंकि करीब 800 साल बाद बृहस्‍पति-शनि ग्रह एक-दूसरे के इतने करीब आ जाएंगे कि लगेगा कि दोनों ग्रह एक ही हैं। यह बहुत ही बड़ी खगोलीय घटना होगी। बृहस्‍पति-शनि के मिलन का नजारा अपने आप में दुर्लभ है क्‍योंकि यह जीवनकाल में एक ही बार ही आता है। इसीलिए इसे महान संयोग कहा जा रहा है।

भारत में यह नजारा 6.30 और 7.30 बजे के आसपास देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले 4 मार्च सन 1226 को यह दुर्लभ खगोलीय घटना हुई थी और उस समय भी आकाश में क्रिसमस का तारा नजर आया था। इस बार इनकी बेहद करीबी की वजह से इन्हें धरती के हर हिस्से से देखा जा सकेगा। एक ओर जहां बृहस्पति एक चमकते तारे जैसा दिखेगा, तो वहीं शनि उससे ऊपर थोड़ा कम चमक रहा होगा। जब सूरज का चक्कर लगाते हुए बृहस्पति शनि से आगे निकल जाएगा तो दोनों की स्थिति भी बदल जाएगी। फोर्ब्‍स ने कहा कि अब अगली बार ऐसा नजारा वर्ष 2080 में देखने को मिलेगा।

21 दिसंबर यानी आज ग्रहों के एक सीध में आने को क्रिसमस स्‍टार कहा जा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक शाम के समय दोनों ग्रहों के पास आने को देखा जा सकेगा। यह दुर्लभ खगोलीय घटना अगले दो सप्‍ताह तक देखी जा सकेगी। दरअसल, बृहस्पति और शनि ग्रहों इस दिन इतने करीब होंगे कि ये एक ही दिखेंगे। इन दोनों के बीचसिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी होगी। खास बात यह है कि 800 सौ साल पहले यह मौका रात के वक्त आया था और इस बार भी इसे रात को देखा जा सकेगा। भारत में यह नजारा 6.30 और 7.30 बजे के आसपास देखने को मिलेगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia