मध्य प्रदेश: किसानों की कर्जमाफी पर कैबिनेट की मुहर, अब 12 दिसंबर 2018 तक कर्ज लेने वाले अन्नदाताओं को राहत

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की कर्ज माफी स्कीम को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की बैठक में किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज को माफ करने का फैसला लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने किसानों की कर्ज माफी स्कीम को मंजूरी दे दी है। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने का फैसला लिया है। बैठक में किसानों के 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी को मंजूरी दी है। कर्जमाफी का फायदा 12 दिसंबर 2018 के बीच कर्ज लेने वाले किसान भी अब उठा सकेंगे। बता दें कि इससे पहले 31 मार्च 2018 तक लोन लेने वाले किसानों को कर्जमाफी योजना में शामिल किया गया था।

खबरों की माने तो, कमलनाथ सरकार के इस फैसले से राज्य के 55 लाख किसानों को फायदा होने वाला है। सरकार ने सबसे ज्यादा जोर लघु और सीमांत किसानों को फायदा पहुंचाने पर दिया है। इसके लिए भले किसानों ने सहकारी, सार्वजनिक क्षेत्र या क्षेत्रीय बैंकों से कर्ज लिया हो। 26 जनवरी से किसानों से कर्ज माफी के फॉर्म भराए जाएंगे।

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में महिलाओं से जुड़ा एक अहम फैसला लिया है। लड़कियों कि शादी के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले लड़िकयों को शादी के लिए 28,000 रुपए सरकार की ओर से मदद के तौर पर मिलते थे जो कि अब 51,000 कर दिए गए हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा कांग्रेस पार्टी ने किया था। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान कर दिया था। किसानों के 2 लाख रु तक के कर्ज को कांग्रेस ने माफ करने का ऐलान किया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia