मध्य प्रदेश: मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, कमलनाथ के पास जनसंपर्क समेत कई विभाग, बाला बच्चन बने गृह मंत्री

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने विभागों का बंटवारा कर सभी को उनकी जिम्मेदीरी सौंप दी है। उन्होंने अपने पास जनसंपर्क, रोजगार समेत कई अहम विभागों को अपने पास रखा है। जबकि बाला बच्चन को गृह विभाग का मंत्री बनाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने नवगठित मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच अब विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम कमलनाथ कमलनाथ ने अपने पास औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग, विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग, प्रवासी भारतीय विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार विभाग और अन्य विभागों को रखे हैं। जबकि बाला बच्चन को गृह विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं जीतू पटवारी को उच्च शिक्षा, खेल और युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दिग्विजय सिंह के बेट जयवर्धन सिंह को शहरी प्रशासन और हाउसिंग विभाग का मंत्री बनाया गया है।

इनके अलावा तुलसी सिलावट को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विजयलक्ष्मी साधौ को संस्कृति और चिकित्सा शिक्षा विभाग दिया गया है। सामाजिक न्याय और नि:शक्तजन कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग लखन घनघोरिया और श्रम विभाग महेंद्र सिंह सिसोदिया दखेंगे। पी सी शर्मा को विधि और विधायी कार्य विभाग के साथ ही मुख्यमंत्री से संबद्ध किया गया है। प्रद्युम्न सिंह तोमर को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिया गया है। जबकि सचिन यादव को किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग दिया गया है।

मंत्री और उनके विभाग:

  • बाला बच्चन : गृह , जेल और मुख्यमंत्री से संबद्ध
  • तरुण भनोट : वित्त, योजना एवं आर्थिक-सांख्यिकी विभाग
  • जयवर्धन सिंह : नगरीय विकास एवं आवास
  • जीतू पटवारी : खेल एवं युवा कल्याण, उच्च शिक्षा
  • डॉ विजयलक्ष्मी साधौ : संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा, आयुष विभाग
  • सज्जन सिंह वर्मा : लोक निर्माण और पर्यावरण
  • हुकुम सिंह कराड़ा : जल संसाधन
  • डॉ गोविंद सिंह : सहकारिता और संसदीय कार्य
  • आरिफ अकील : भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास , पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण ,सूक्ष्म-लघु और मध्यम उद्योग
  • बृजेन्द्र सिंह राठौर : वाणिज्यिक कर
  • प्रदीप जायसवाल : खनिज साधन
  • लाखन सिंह यादव : पशुपालन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास
  • तुलसी सिलावट : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  • गोविंद सिंह राजपूत : राजस्व एवं परिवहन
  • इमरती देवी : महिला एवं बाल कल्याण
  • ओंकार सिंह मरकाम : जनजातीय कार्य, घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण
  • प्रभुराम चौधरी : स्कूल शिक्षा
  • प्रियव्रत सिंह : ऊर्जा
  • सुखदेव पांसे : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
  • उमंग सिंघार : वन विभाग
  • हर्ष यादव : कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग
  • कमलेश्वर पटेल : पंचायत एवं ग्रामीण विकास
  • लखन घनघोरिया : सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण , अनुसूचित जाति कल्याण
  • महेन्द्र सिंह सिसोदिया : श्रम
  • पीसी शर्मा : विधि एवं विधायी, मुख्यमंत्री से संबद्ध
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण
  • सचिन यादव : कृषि, उद्यानिकी, किसान कल्याण और खाद्य प्रसंस्करण
  • सुरेन्द्र सिंह बघेल : नर्मदा घाटी विकास, पर्यटन

बता दें कि सीएम कमलनाथ ने 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण ली। इसके बाद सीएम कमलनाथ ने 25 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल का गठन करते हुए 28 कैबिनेट मंत्री शामिल किए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 29 Dec 2018, 11:15 AM