'लाडली बहना योजना' को लेकर कमलनाथ का बड़ा हमला, कहा- शिवराज को 18 साल बाद आई बहनों की याद

कमलनाथ ने सीएम शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बनी सौदेबाजी की सरकार आजकल हर बात में सौदेबाजी कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 'लाडली बहना योजना' को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिनके मन में महिलाओं के प्रति सम्मान होता, वह 18 साल तक प्रतीक्षा नहीं करते।

दरअसल, कमलनाथ ने एक बयान जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश में बनी सौदेबाजी की सरकार आजकल हर बात में सौदेबाजी कर रही है। 18 साल की सरकार में जिन लोगों को बहनों की याद नहीं आई और प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में बदतर स्थिति में पहुंचता गया, वैसे लोग आजकल बहनों की बात कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जब स्पष्ट घोषणा कर दी कि कांग्रेस सरकार बनने पर मध्य प्रदेश की महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत 1,500 रुपये और 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके बाद अपना पाप धोने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। जिनकी नियत नारी सम्मान की होती है, वह 18 साल तक प्रतीक्षा नहीं करते। न सम्मान करने में मोलभाव करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि शिवराज जी 'लाडली' बहनों के लिए योजनाएं नहीं ला रहे। बल्कि, अपने पाप धो रहे हैं। महिलाओं को हक, अधिकार और सम्मान कांग्रेस ने दिलाई थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia