कर्नाटक: बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

कर्नाटक में आज सुबह नेशनल हाईवे 63 पर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों के मरने और 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कर्नाटक के हुबली में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शनिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नेशनल हाइवे 63 पर हुबली के पास हुआ।

खबरों के मुताबिक, यहां तेज गति पर आ रही एक बस और ट्रक की भिंड़त हो गई। दोनों वाहनों का टकराव इतना भयंकर था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकठठा हो गए। तभी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, हादसे की वजह से हाइवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि देशभर में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2015 में 5 लाख एक हजार 423 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 46 हजार 133 लोगों की जान गई। वहीं 2016 में चार लाख 80 हजार 652 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 50 हजार 785 लोगों की जान गई।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia