कर्नाटक में 40 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार BJP विधायक के बेटे के घर लोकायुक्त का छापा, 6 करोड़ रुपये नगद बरामद

बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के मुख्य लेखाकार प्रशांत मदल को गुरुवार को कर्नाटक लोकायुक्त के अधिकारियों ने 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कर्नाटक में 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार बीजेपी विधायक के बेटे के घर लोकायुक्त ने छापा मारा है। कर्नाटक लोकायुक्त के मुताबिक, लोकायुक्त के अधिकारियों ने बेंगलुरु में बीजेपी विधायक मादल विरुपाक्षप्पा के बेटे प्रशांत मादल के आवास पर छापा मारा। करीब 6 करोड़ रुपए नगद बरामद हुए हैं। तलाशी जारी है। प्रशांत मादल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के मुख्य लेखाकार प्रशांत मदल को गुरुवार को कर्नाटक लोकायुक्त के अधिकारियों ने 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। प्रशांत, चन्नागिरि विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा बीजेपी विधायक के. मदल विरुपक्षप्पा के बेटे हैं।


खबरों के मुताबिक, प्रशांत ने एक टेंडर प्रक्रिया को क्लीयर करने के लिए 80 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। उन्हें उनके कार्यालय में 40 लाख रुपये स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रशांत को लोकायुक्त पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अब दस्तावेजों की जांच कर रही है।

यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब इस साल के अंत में कर्नाटक में चुनाव होना है, ऐसे में इस घटना को सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए एक गंभीर झटके के रूप में देखा जा रहा है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब विपक्ष कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर 40 फीसदी 'कमीशन' और सरकारी टेंडरों में घूसखोरी को लेकर हमलावर है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 03 Mar 2023, 9:56 AM