‘बलात्कारियों भारत छोड़ो’ के नारे के साथ इंडिया गेट पर कैंडल मार्च, राहुल ने कहा, ये आमजन की आवाज

जम्मू के कठुआ जिले में एक 8 साल की बच्‍ची और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप के खिलाफ आज रात दिल्ली में कैंडल मार्च हो रहा है।  

फोटोः विश्वदीपक/सय्यद खुर्रम रजा
फोटोः विश्वदीपक/सय्यद खुर्रम रजा
user

नवजीवन डेस्क

13 Apr 2018, 2:01 AM

देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं, मोदी सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिएः राहुल गांधी

कठुवा और उन्नाव रेप पीड़िताओं को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली के इंडिया गेट पर हजारों लोगों के साथ कैंडल मार्च में शामिल हुए राहुल गांधी ने कहा कि “देश में जो हालात हैं, महिलाओं के खिलाफ जो अत्याचार हो रहा है, उसे रोकने के लिए मोदी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। देश की महिलाएं आज घर से निकलने में भी डर रही हैं। जहां भी हम देखते हैं, किसी बच्ची को मारा जाता है, रेप किया जाता है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “ये कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, ये एक राष्ट्रीय मामला है। यहां सभी पार्टी के लोग खड़े हैं, यहां महिलाएं खड़ी हैं। मेरा मानना है कि देश में जो हालात हैं, मोदी सरकार को इसे लेकर कुछ करना चाहिए।”

13 Apr 2018, 1:02 AM

कठुवा और उन्नाव जैसी घटनाएं महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधः राहुल गांधी

कठुवा और उन्नाव रेप कांड के खिलाफ और पीड़िताओं को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली के इंडिया पर कैंडल मार्च में शामिल हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये घटनाएं महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध हैं। उन्होंने कहा, “पीड़िताओं को इंसाफ दिलाने के लिए हम सब एकजुट हैं।”

13 Apr 2018, 1:38 AM

राहुल, प्रियंका, आजाद, गहलोत के साथ निर्भया के माता-पिता भी शामिल हुए मार्च में

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक नाबालिग युवती और जम्मू के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए बर्बर रेप के खिलाफ आज आधी रात को दिल्ली के इंडिया गेट पर कांडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इंडिया गेट पहुंचकर मार्च में शामिल हुए। मार्च में प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला, शक्ति सिंह गोहिल, कुमारी शैलजा, सुष्मिता देव, अंबिका सोनी और कई अन्य कांग्रेस नेता भी शामिल हुए। रेप पीड़िताओं के इंसाफ दिलाने के लिए मार्च में निर्भया के माता-पिता भी इंडिया गेट पहुंचे।


13 Apr 2018, 1:31 AM

सरकार सो रही है, इसलिए कांग्रेस उन्हें नींद से जगाएगीः गुलाम नबी आजाद

13 Apr 2018, 1:27 AM

कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़ से इंडिया गेट पर लगा जाम

कठुवा और उन्नाव की घटना के खिलाफ कैंडल मार्च में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ की वजह से इंडिया गेट के आस-पास की सड़कों पर भारी जाम लग गया है। भीड़ को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। उसी भीड़ में शामिल होकर राहुल गांधी ने कैंडल मार्च में हिस्सा लिया।


13 Apr 2018, 1:11 AM

इंडिया गेट पर कैंडल मार्च में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़

13 Apr 2018, 12:50 AM

कठुवा और उन्नाव पीड़िता को इंसाफ के लिए कैंडल मार्च में प्रियंका गांधी

‘बलात्कारियों भारत छोड़ो’ के नारे के साथ इंडिया गेट पर कैंडल मार्च, राहुल ने कहा, ये  आमजन की आवाज

13 Apr 2018, 12:41 AM

कैंडल मार्च में मोदी सरकार के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की

13 Apr 2018, 12:38 AM

पीएम मोदी ने देश का नाम डुबायाः शक्ति सिंह गोहिल

देश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ इंडिया गेट पर जारी कैंडल मार्च में हिस्सा ले रहे कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि मोदी ने देश का नाम डुबोया है। उन्होंने कहा कि मोदी के मन की बात झूठी है।

‘बलात्कारियों भारत छोड़ो’ के नारे के साथ इंडिया गेट पर कैंडल मार्च, राहुल ने कहा, ये  आमजन की आवाज

13 Apr 2018, 12:29 AM

दोषियों और उन्हें बचाने वालों को सजा मिलेः गुलाम नबी आजाद

कठुवा और उन्नाव रेप कांड के खिलाफ विरोध जताने के लिए दिल्ली के इंडिया गेट पर जारी कैंडल मार्च में भाग ले रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जो भी दोषी है और जो लोग दोषियों को बचा रहे हैं उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए

‘बलात्कारियों भारत छोड़ो’ के नारे के साथ इंडिया गेट पर कैंडल मार्च, राहुल ने कहा, ये  आमजन की आवाज
13 Apr 2018, 12:25 AM

कैंडल मार्चः कठुवा और उन्नाव की घटना से महिलाओं में भारी रोष

कठुवा और उन्नाव रेप कांड से महिलाओं में भारी रोष है। विरोध में इंडिया गेट पर जारी कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं भाग ले रही हैं। मार्च के दौरान महिलाएं पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगा रही हैं।

‘बलात्कारियों भारत छोड़ो’ के नारे के साथ इंडिया गेट पर कैंडल मार्च, राहुल ने कहा, ये  आमजन की आवाज

13 Apr 2018, 12:17 AM

प्रियंका, गहलोत समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता कैंडल मार्च में

‘बलात्कारियों भारत छोड़ो’ के नारे के साथ इंडिया गेट पर कैंडल मार्च, राहुल ने कहा, ये  आमजन की आवाज
13 Apr 2018, 12:10 AM

राहुल गांधी कैंडल मार्च में हुए शामिल

‘बलात्कारियों भारत छोड़ो’ के नारे के साथ इंडिया गेट पर कैंडल मार्च, राहुल ने कहा, ये  आमजन की आवाज

13 Apr 2018, 12:02 AM

मोदी सरकार के खिलाफ गुस्से में प्रदर्शनकारी

12 Apr 2018, 11:51 PM

चंडीगढ़ में भी कैंडल मार्च


12 Apr 2018, 11:44 PM

'नरेन्द्र मोदी हाय-हाय' और 'बेटी बचाओ' के लग रहे हैं नारे

‘बलात्कारियों भारत छोड़ो’ के नारे के साथ इंडिया गेट पर कैंडल मार्च, राहुल ने कहा, ये  आमजन की आवाज
12 Apr 2018, 11:38 PM

इंडिया गेट पर बड़ी तादाद में जमा हो रहे हैं लोग

‘बलात्कारियों भारत छोड़ो’ के नारे के साथ इंडिया गेट पर कैंडल मार्च, राहुल ने कहा, ये  आमजन की आवाज
‘बलात्कारियों भारत छोड़ो’ के नारे के साथ इंडिया गेट पर कैंडल मार्च, राहुल ने कहा, ये  आमजन की आवाज
‘बलात्कारियों भारत छोड़ो’ के नारे के साथ इंडिया गेट पर कैंडल मार्च, राहुल ने कहा, ये  आमजन की आवाज

12 Apr 2018, 11:29 PM

कठुआ और उन्नाव की बर्बरता ने देश को हिला दिया: पश्चिम बंगाल कांग्रेस

12 Apr 2018, 11:27 PM

हिंदुस्तान अपनी बेटियों के लिए शोक मना रहा है: दिव्या स्पंदना


12 Apr 2018, 11:19 PM

17 अप्रैल को कांग्रेस मनाएगी 'काला दिवस'

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर 17 अप्रैल को कांग्रेस पूरे देश में ‘काला दिवस’ मनाएगी।

12 Apr 2018, 11:10 PM

कांग्रेस कार्यालय से कैंडल मार्च करते हुए इंडिया गेट तक जाएंगे राहुल गांधी

कठुआ-उन्नाव रेप मामले में न्याय की मांग को लेकर राहुल गांधी कैंडल मार्च करते हुए इंडिया गेट तक जाएंगे।


12 Apr 2018, 11:01 PM

आसिफा की तरह कितनी और लड़कियों को धर्म और राजनीति के नाम पर होना पड़ेगा कुर्बान: प्रियंका चोपड़ा

12 Apr 2018, 10:57 PM

अनुष्का शर्मा ने आसिफा के लिए की न्याय की मांग


12 Apr 2018, 10:45 PM

दिल्ली में कैंडल मार्च, राहुल गांधी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए रेप कांड और जम्मू के कठुआ जिले के एक गांव में 8 साल की बच्ची के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इन घटनाओं को लेकर अपनी पीड़ा जताई है। कठुआ की पीड़िता आसिफा और उन्नाव की नाबालिग लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए आज रात 12 बजे दिल्ली के इंडिया गेट पर हो रहे कैंडल मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia