केरल: क्रिसमस समारोह के दौरान बड़ा हादसा, एक अस्थायी पुल के ढह जाने से कई लोग घायल, मची अफरातफरी

अधिकारियों ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई, जब एक साथ कई लोग पुल पर चढ़ गए और पुल ढह गया।

फोटो: सोसल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

 केरल के तिरुवनंतपुरम के नेय्यत्तिनकारा शहर में सोमवार रात क्रिसमस समारोह के लिए बनाए गए एक अस्थायी पुल के ढह जाने से कई लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई, जब एक साथ कई लोग पुल पर चढ़ गए और पुल ढह गया। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एक महिला के पैर में बड़ा फ्रैक्चर हो गया, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia