केरल: सबरीमाला के दर्शन नहीं कर पाईं 11 महिलाएं, प्रदर्शनकारियों के बवाल के बाद बैरंग लौटीं

तमिलनाडु से आईं 11 महिलाएं मंदिर में प्रवेश को लेकर अब तक प्रतिबंधित रहे 10 से 50 आयु वर्ग से थीं। महिलाएं रविवार सुबह 5.30 बजे पंबा आधार शिविर में पहुंचीं थीं। महिलाओं के वहां पहुंचने की खबर के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे और प्रदर्शन कर रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

केरल के सबरीमाला में मंडला पूजा शुरू होने से कुछ दिन पहले मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर एक बार विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। मंदिर दर्शन के लिए आईं 11 महिलाओं को प्रदर्शनकारियों ने पंबा आधार शिविर में ही रोक दिया। महिलाओं के दर्शन करने के लिए जाने नहीं दिया। पुलिस ने बताया कि 11 महिला श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए आई थीं, लेकिन विरोध के चलते वे दर्शन नहीं कर पाई। पुलिस ने कहा कि महिलाएं दर्शन कर सकें इसके लिए हमने भी जोर नहीं दिया, क्यों ऐसा करने पर कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती थी।

तमिलनाडु से आईं यह महिलाएं मंदिर में प्रवेश को लेकर अब तक प्रतिबंधित रहे 10 से 50 आयु वर्ग से थीं। यह महिलाएं रविवार सुबह 5.30 बजे पंबा आधार शिविर में पहुंचीं थीं। महिलाओं के वहां पहुंचने की खबर के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौके पर जमा हो गए थे और विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।

एक नाराज श्रद्धालु ने कहा, "हम सबरीमाला मंदिर की परंपरा व रिवाज को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान दे देंगे, लेकिन किसी भी परिस्थिति में इन महिलाओं को पहाड़ी पर चढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 28 सितंबर को हर आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किए जाने के बाद से सबरीमाला में हिंदू समूहों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मंदिर में पहले 10 साल की उम्र से लेकर 50 साल की महिलाओं के प्रवेश करने पर प्रतिबंध था।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद खास आयु वर्ग की करीब दो दर्जन महिलाएं पहले ही मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर चुकी है और वह मंदिर जाने में विफल रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भगवान अय्यपा के भक्त का विरोध कर रहे हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 23 Dec 2018, 1:16 PM