केरलः सतीशन ने कांग्रेस नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात की, सरकार बनाने का दावा पेश किया

सतीशन ने कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ‘लोक भवन’ में राज्यपाल से मुलाकात की। सतीशन ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सहयोगियों की ओर से समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा और सरकार बनाने के लिए औपचारिक निमंत्रण देने का आग्रह किया।

केरलः सतीशन ने कांग्रेस नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात की, सरकार बनाने का दावा पेश किया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

केरल में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वी डी सतीशन ने गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर यूडीएफ के सहयोगी दलों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होने की संभावना है।

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख सनी जोसेफ और राज्य की कांग्रेस प्रभारी दीपा दासमुंसी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सतीशन को कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद उन्होंने ‘लोक भवन’ में राज्यपाल से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, सतीशन ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सहयोगियों की ओर से समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा और सरकार बनाने के लिए औपचारिक निमंत्रण देने का आग्रह किया।


इससे पहले गुरुवार को केरल में कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर वी.डी. सतीशन को विधायक दल का नेता चुना। मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा सतीशन के नाम की घोषणा के बाद केरल विधानसभा में आयोजित कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में यह प्रस्ताव केरल प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख सनी जोसेफ द्वारा पेश किया गया और वरिष्ठ पार्टी नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन ने इसका समर्थन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला बैठक में अनुपस्थित थे, लेकिन उन्होंने सतीशन के समर्थन में एक पत्र भेजा था।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा कई दिनों के मंथन के बाद आज दोपहर में सतीशन को मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद सीएलपी की यह बैठक हुई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सतीशन ने पार्टी नेताओं के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और उन्हें यूडीएफ गठबंधन के सहयोगी दलों के समर्थन पत्र सौंपे। सतीशन अपनी कैबिनेट के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः केरलः सतीशन को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया, पिनराई विजयन होंगे नेता विपक्ष, CPM ने लिया फैसला

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia