खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने रांची टेस्ट को लेकर दी धमकी, नक्सलियों को उकसाने की कोशिश की, मचा हड़कंप, पुलिस सतर्क

पन्नू की धमकी मिलने के बाद झारखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्टेडियम से लेकर होटल तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जा रहे हैं। एयरपोर्ट से होटल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। एयरपोर्ट को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने रांची टेस्ट को लेकर दी धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस सतर्क
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने रांची टेस्ट को लेकर दी धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस सतर्क
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड की राजधानी रांची में भारत-इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट से पहले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मैच रद्द कर इंग्लैंड की टीम को वापस लौट जाने की धमकी दी है। उसने इसे लेकर झारखंड के नक्सलियों को उकसाया है। पन्नू ने कहा है कि भारत और इंग्लैंड के रांची में होने वाले मैच को अविलंब रद्द करवाएं। पन्नू की धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले में मंगलवार को रांची के धुर्वा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

खालिस्तानी पन्नू ने नक्सलियों के नाम जारी वीडियो में कहा है कि रांची का जेएससीए स्टेडियम आदिवासियों की जमीन पर बना है। आदिवासियों की जमीन पर मैच नहीं होना चाहिए। पन्नू ने यूट्यूब पर यह वीडियो जारी किया है। उसने माओवादियों से कहा है कि रांची में होने वाले टेस्ट मैच को रद्द कराने के लिए झारखंड और पंजाब में उत्पात मचा देना चाहिए।


कनाडा में बैठकर भारत में हिंसा भड़काने की कोशिश करने वाले सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यूट्यूब के जरिए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को भी धमकी दी है। इंग्लिश कप्तान से तो उसने यह भी कहा कि वह भारत दौरा रद्द करें और अपनी टीम लेकर वापस लौट जाएं।

खालिस्तानी पन्नू की धमकी मिलने के बाद झारखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्टेडियम से लेकर होटल तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जा रहे हैं। एयरपोर्ट से होटल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। एयरपोर्ट को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। पुलिस के साथ खुफिया विभाग भी सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia