मदुरै ट्रेन हादसे पर खड़गे और प्रियंका गांधी ने जताया दुख, कहा- शोकाकुल परिवारजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में आग लगने के चलते कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। पीड़ितों के शोकाकुल परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

तमिलनाडु के मदुरै में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई है और कई यात्री झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन मदुरै स्टेशन पर खड़ी थी, इसी दौरान अचानक टूरिस्ट कोच में भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में आग लगने के चलते कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। पीड़ितों के शोकाकुल परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे हर संभव मदद प्रदान करें।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में आग लगने के चलते कई यात्रियों की मृत्यु का दुखद समाचार मिला। सभी शोकसंतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उन्हें साहस दें। प्रार्थना करती हूं कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia