किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया को ड्रग्स रखने पर जापान में 2 साल की सजा, वाडिया ग्रुप के गिरे शेयर

वाडिया ग्रुप के उत्तराधिकारी और किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया नेस वाडिया एक बार फिर विवादों में हैं। नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के जुर्म में जापान में दो साल की सजा सुनाई गई है।

फोटो: सोशयल मीडिया 
फोटो: सोशयल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

वाडिया ग्रुप के उत्तराधिकारी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के आरोप में जापान में दो साल जेल की सजा सुनाई गई है। खबरों के मुताबिक, नेस वाडिया को जब गिरफ्तार किया गया था, तब उनके पास लगभग 25 ग्राम ड्रग्‍स मिली थी। अब इस मामले में उन्हें सजा मिली है। जापान की कोर्ट द्वारा नेस वाडिया को सजा सुनाए जाने के बाद ‘वाडिया ग्रुप’ के शेयर लगभग 17 प्रतिशत गिर गए।

खबरों के मुताबिक, ये मामला मार्च महीने का है। नेस वाडिया को जापान के होक्काइदो द्वीप स्थित न्यू चितोसे एयरपोर्ट से 25 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। ड्रग्स बरामद होने के बाद 20 मार्च को केस दायर किया गया, जिसके बाद कोर्ट में सुनवाई की गई। इससे पहले नेस को कई दिनों तक हिरासत में रखा गया था।


इस सजा को लेकर वाडिया ग्रुप ने बयान जारी करके कहा है कि, यह एक सस्पेंडेड फैसला है जो पांच साल बाद अमल में आएगा। नेस वाडिया भारत में हैं और इस फैसले के चलते नेस वाडिया के काम-काज और उनकी जिम्मेदारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नेस वाडिया अब तक कंपनी में जो भूमिका निभाते आए हैं, वैसी ही निभाते रहेंगे।

नेस वाडिया का इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। साल 2014 में अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर छेड़खानी का आरोप लगाया था और केस दर्ज कराया था। दरअसल आईपीएल मैच के दौरान नेस वाडिया ने प्रीति जिंटा को बांहों में जबरन पकड़ लिया था और उनके साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद यह केस 4 साल चला। इस मामले में चार साल बाद मुंबई पुलिस ने फरवरी 2018 में चार्जशीट भी फाइल की थी, लेकिन बाद में प्रीति जिंटा ने केस वापस ले लिया था।


कौन हैं नेस वाडिया?

नेस वाडिया भारत के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार नुस्ली वाडिया के बेटे हैं। फोर्ब्स के अनुसार, इनके पास 7 बिलियन की कुल संपत्ति है। वाडिया समूह में बिस्किट की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज से लेकर बजट एयरलाइन गोएयर तक शामिल है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 30 Apr 2019, 2:05 PM