Farmers Protest LIVE: बातचीत से पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने लिखा पत्र, सरकार के सामने रखी ये 4 मांगे

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के साथ कुछ मांगों को लेकर पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि 30 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे वार्ता का निमंत्रण हमें स्वीकार है। बैठक के लिए हमारे द्वारा भेजे प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
user

नवजीवन डेस्क

29 Dec 2020, 9:47 PM

देश के लिए अच्छा होगा कि यह मामला जल्द हल हो जाए, किसानों के पक्ष में कल ठीक तरह से फैसला होना चाहिए: रणजीत सिंह चौटाला, हरियाणा कैबिनेट मंत्री

29 Dec 2020, 6:50 PM

बातचीत से पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने लिखा पत्र, सरकार के सामने रखी ये 4 मांगे 

1. तीनों कृषि कानूनों को रद्द किए जाए
2. सभी किसानों और कृषि वस्तुओं के लिए राष्ट्रीय किसान आयोग द्वारा सुझाए लाभदायक MSP पर खरीद की कानूनी गारंटी देने की प्रक्रिया और प्रावधान तय किया जाए।
3. "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग अध्यादेश 2020" में ऐसे संशोधन हों जो अध्यादेश के दंड प्रावधानों से किसानों को बाहर करने के लिए जरूरी हैं।
4. किसानों के हितों की रक्षा के लिए 'विद्युत संशोधन विधेयक 2020' के मसौदे को वापस लेने की प्रक्रिया।

29 Dec 2020, 6:47 PM

किसानों संग बातचीत से पहले सरकार का मंथन,1 घंटे से बैठक जारी

नॉर्थ ब्लॉक में किसानों के मसले पर गृहमंत्री की अध्यक्षता में GOM (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल सहित गृह मंत्रालय के अधिकारी मौजूद हैं। किसानों से कल बातचीत है, उससे पहले ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


29 Dec 2020, 6:44 PM

कृषि कानून पर बोलीं महबूबा मुफ्ती- यदि आप ऐसे कानून लाते हैं जो लोगों के लिए स्वीकार्य नहीं हैं, तो आप संविधान का अपमान कर रहे हैं

29 Dec 2020, 2:19 PM

पटना में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, झड़प के बाद लाठीचार्ज

पटना में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और लेफ्ट पार्टियों की ओर से राजभवन तक निकाले जा रहे मार्च को पुलिस ने रोक दिया है। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है।


29 Dec 2020, 12:50 PM

गाजीपुर में किसानों ने बनाया टेंट, मोदी सरकार के खिलाफ अब भी डटे

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
29 Dec 2020, 11:17 AM

हमें हमारा हक दे देंगे तो हम अभी चले जाएंगे नहीं तो हम नहीं जाएंगे: किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 34वें दिन भी जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "हमें हमारा हक दे देंगे तो हम अभी चले जाएंगे नहीं तो हम नहीं जाएंगे। पीछे 700 ट्रोलियां तैयार हैं।


29 Dec 2020, 11:04 AM

किसान बोले- कल की बैठक में अगर सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो हम प्रदर्शन करते रहेंगे

कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 32वें दिन भी जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "कल की बैठक में अगर सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो हम प्रदर्शन करते रहेंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे। अगर कानूनों की वापसी होगी तो हम घर जाएंगे वरना नहीं जाएंगे।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia