Farmers Protest LIVE: गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर परेड के ऐलान के बाद सरकार सतर्क, कर रही है खास तैयारी!

किसान संगठनों की ओर से दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के ऐलान के बाद से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, दिल्ली की किलेबंदी का प्लान तैयार किया जा रहा है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
user

नवजीवन डेस्क

05 Jan 2021, 9:03 PM

किसानों के आंदोलन में माओवादी, वो इस मुद्दे को हल नहीं होने दे रहे: बीजपी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल

05 Jan 2021, 9:02 PM

पीएम पंजाब को अच्छी तरह से समझते हैं और किसानों को प्राथमिकता देते हैं: नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद भाजपा पंजाब के नेता सुरजीत कुमार ज्ञानी

05 Jan 2021, 5:58 PM

किसान आंदोलन: पंजाब के बीजेपी नेता पीएम से मिले 


05 Jan 2021, 5:54 PM

कल से दो हफ़्ते के लिए पूरे देश में देश जागरण अभियान चलाएंगे किसान: योगेंद्र यादव 

05 Jan 2021, 5:44 PM

7 जनवरी को सुबह 11 बजे एक्सप्रेसवे पर किसान चार तरफ से ट्रैक्टर मार्च करेंगे: योगेंद्र यादव 


05 Jan 2021, 5:21 PM

चंडीगढ़: किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के लिए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राज्यपाल के आवास तक मार्च निकाला 

05 Jan 2021, 4:45 PM

नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर किसानों ने कृषि कानून की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली

नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर किसानों ने कृषि कानून की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। किसानों ने कहा कि सरकार के रुख को देख कर यह नहीं लग रहा कि वह जल्दी इस मसले को हल करना चाहती है, उसे हम लोग हर रोज सरकार के विरोध में कुछ ना कुछ करते रहेंगे।


05 Jan 2021, 4:38 PM

गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर परेड के ऐलान के बाद सरकार सतर्क, कर रही है खास तैयारी!

किसान संगठनों की ओर से दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के ऐलान के बाद से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, दिल्ली की किलेबंदी का प्लान तैयार किया जा रहा है। अगर किसान आंदोलन जनवरी के दूसरे हफ्ते में खत्म नहीं हुआ तो दिल्ली पुलिस को मौजूदा बटालियनों के अलावा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की डेढ़ दर्जन से ज्यादा अतिरिक्त बटालियन तैनात करनी होंगी।

05 Jan 2021, 2:32 PM

राहुल गांधी ने फिर की मांग, कृषि कानूनों को वापस ले मोदी सरकार

राहुल गांधी ने एक बार फिर कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “किसानों के आंसू पोंछने के बजाय केंद्र सरकार आंसू गैस के साथ उन पर हमला करने में व्यस्त है। ऐसी क्रूरता, सिर्फ क्रोनी कैपिटलिस्ट के व्यावसायिक हितों को बढ़ावा देने के लिए है। कृषि विरोधी कानूनों को निरस्त करें।”


05 Jan 2021, 2:13 PM

सरकार हमें व्यापारी बनाना चाहती है: हन्नान मोल्लाह

अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा, “हमारी एक ही मांग है कि कानून वापस हो। हम खेती करने वाले किसान हैं, सरकार हमें व्यापारी बनाना चाहती है। हम व्यापारी नहीं बनना चाहते हैं। हम उत्पादक रहना चाहते हैं। तीनों कानूनों का खेती के साथ कोई संबंध नहीं है व्यापार के साथ संबंध है।”

इसे भी देखें: इंटरव्यू: मोदी सरकार पर बिफरे हन्नान मोल्ला, कहा- किसानों के लिए मौत की घंटी है ये कानून, रद्द करना ही एकमात्र रास्ता

05 Jan 2021, 1:38 PM

किसानों की मांगों को सरकार माने और गतिरोध को खत्म करे: दीपेंद्र हुड्डा

गुरुग्राम के लघु सचिवालय पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देशभर के किसान भावनात्मक रूप से आंदोलन से जुड़ चुके हैं और टिकरी बॉर्डर पर किसानों का 17 किलोमीटर लंबा धरना जारी है, जबकि सिंधु बॉर्डर पर भी किसानों का 25 किलोमीटर लंबा धरना है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार राजहठ छोड़कर किसानों के लिए बड़ा दिल दिखाए।


05 Jan 2021, 1:09 PM

26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली की तैयारी, हरियाणा में महिलाओं ने थामी स्टेयरिंग

कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच 7वें दौर की बैठक बेनतीजा रही। सोमवार की बैठक में कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने के बाद अब किसान आंदोलन को और तेज करने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में टैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। ट्रैक्टर रैली के लिए हरियाणा के जींद में महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने की ट्रैनिंग किसान दे रहे हैं।

05 Jan 2021, 12:39 PM

किसान ने कहा- हम बॉर्डर से तभी हटेंगे, जब सरकार हमारी मांगों को मान लेगी

गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन 39वें दिन भी जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "बारिश और ठंड से हमें कोई दिक्कत नहीं हो रही है किसान का जीवन ही संघर्ष है। हम यहां से तभी ही जाएंगे जब सरकार एमएसपी को कानून बना देगी। इससे पहले हम नहीं जाएंगे।"


05 Jan 2021, 11:43 AM

दिल्ली की सीमाओं पर कड़ाके की सर्दी और बारिश में भी किसानों का आंदोलन जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों का विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। दिल्ली में आज बारिश हुई, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia